भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपना 21वां बर्थडे 9 नवंबर को मनाया है। आईपीएल केे 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पृथ्वी शॉ खेल रहे हैं। हालांकि पृथ्वी शॉ अपनी फॉर्म के लिए इस सीजन जूझते दिखाई दिए हैं। इसी कारण से आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मैच में दिल्ली ने पृथ्वी शाॅ को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था।

आईपीएल 2020 का फाइनल मैच आज दिल्ली और मुंबई के बीच में होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच में पृथ्वी शॉ को दिल्ली प्लेइंग इलेवन में मौका देगी। अपने बल्लेबाजी के अलावा एक और बात के लिए शॉ सुर्खियों में छाए हुए हैं।

दरअसल हम पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्राची सिंह ने शॉ के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया। शॉ को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्राची ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में हैप्पी बर्थडे लिखा। इतना ही नहीं दिल वाली इमोजी भी एक्ट्रेस ने बनाई।

प्राची के इस अंदाज में शॉ को जन्मदिन की बधाई देने के बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर के चर्चे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। बीते काफी समय से शॉ की पोस्ट पर प्राची अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट करती हैं। टीवी के मशहूर शो उड़ान सपनों की में अभिनेत्री प्राची सिंह ने काम किया था। समीर की बहन का किरदार प्राची ने इस शो में निभाया था।
पृथ्वी शाॅ ने आईपीएल के इस सीजन में 13 मैच खेलते हुए मात्र 228 रन ही बनाए हैं। जबकि इस दौरान दो अर्धशतक शॉ ने बनाए हैं। पिछले काफी मुकाबलों में शॉ की खराब फॉर्म विषय का चर्चा बना है। आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में आईपीएल 2020 के बीच खेला जाना है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के बीच यह मैच खेला जाएगा। दिल्ली पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है वहीं आईपीएल के फाइनल में मुंबई छठी बार पहुंची है।

बता दें कि आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियंस ने चार बार जीता है। अब यह देखना होगा कि क्या पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने का रिकॉर्ड मुंबई बना पाएगी। वहीं आईपीएल का खिताब जीतने का दिल्ली कैपिटल्स के बाद सुनहरा मौका है। धवन, स्टोइनिस और रबाडा जैसे अनुभवी खिलाड़ी दिल्ली के पास हैं जिनकी फॉर्म इस सीजन में शानदार रही है।


Download Android App
Download iOS App



