पिछले दिनों इंग्लैंड के साउथम्पटन के रोज बाउल में खेले गए डब्ल्यूटीसी 2021 के फाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से पराजित करके ऐतिहासिक जीत हासिल की है। कहा बात न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस खिताब को जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी। मैच के दौरान मोहम्मद शमी की गेंद पर रोस टेलर के बल्ले से निकले चौके ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को मायूस कर दिया था। वहीं इस फाइनल मैच के काफी दिनों बाद अब भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना दर्द बयां किया है।

दरअसल 34 वर्षीय रविचंद्रन अश्विन कहना है कि न्यूजीलैंड को डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब उनके हाथों में देखना और उन्हें जीत का जश्न मनाते देखना आसान नहीं था। यही नहीं अश्विन को कीवी खिलाड़ियों की जीत उन्हें बुरी तरह से परेशान कर रही थी।

न्यूजीलैंड में ऐसे मनाते हैं जीत…
अश्विन ने बताया मैच के बाद, न्यूजीलैंड में ट्रॉफी और कुछ ड्रिंक्स के साथ ड्रेसिंग रूम में सेलिब्रेशन करने का रिवाज है और ये सब देखना बहुत मुश्किल हो रहा था, जिसका कीवी टीम ने 12 बजे तक जश्न मनाया था। आगे वो कहते हैं, यहां तक कि वह पिच पर भी आए और वह जिस तरह से अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे वो किसी वॉर क्राई की तरह सुनाई दे रहा था। वह काफी परेशान करने वाला था, क्योंकि हम ऐसा करने में सफल नहीं रहे थे।

बता दें, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज काइल जैमिसन का अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका रही। जैमिसन ने पूरे 7 विकेट चटकाए थे, इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब भी दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



