कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप पूरे देश में अभी भी जारी है, ऐसे में इससे बचने का एकमात्र उपाय है कोरोना वायरस का टीका लगवाना और उचित तरीके से अपने आपको बचा कर रखना, सभी तरह की सावधानियों का उचित तरह से पालन करना। सरकार और आम जनता के प्रयास से ही कोरोना वायरस महामारी को हराना संभव है।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु का सिर्फ एक मामला सामने आया और राज्य में संक्रमण के 133 नये मरीज मिले। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मौत हुई और इसके अलावा किसी अन्य जिले से मौत की कोई सूचना नहीं आई।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार 24 घंटे में सिर्फ एक मरीज की मौत के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 22,616 मरीजों की मौत हुई है, जबकि संक्रमण के 133 नये मामले मिलने से अब तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,06,384 हो गई है।
राज्य में इस समय 2,560 संक्रमित उपचाराधीन हैं जिनका पृथकवास से लेकर सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 24 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है जबकि 4 जिलों में ताजा मामले एक अंक में दर्ज किये गये हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 228 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 16,81,208 हो गई है।
राज्य में बृहस्पतिवार को 2.70 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच कोरोना वायरस के लिए की गई और अब तक 5.83 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लखनऊ और प्रयागराज से 11-11, वाराणसी से नौ, गाजियाबाद से सात तथा गोरखपुर से संक्रमण के छह नये मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



