रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दी करारी शिकस्त, क्रिस मॉरिस रहे जीत के हीरो

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। टॉस जीती राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग का 7वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। टॉस जीती राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी दिल्ली सीमित 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाकर ढेर हो गई।
 इसके जवाब में 148 रन के लक्षय का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 2 गेंद बाकी रहते हुए इस मैच को बेहद खास अंदाज में अपने नाम कर लिया और इसी तरह यह मुकाबला राजस्थान के नाम हो गया। 
युवा कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 51 रन की पारी खेली,जिसमें 9 चौके शामिल हैं। पंत के अलावा टॉम करन ने 21 और वोक्स ने 15 रन बनाएं। दिल्ली के बाकी बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 
वहीं राजस्थान की टीम की बात करें तो ओर से जयदेव उनादकट ने सबसे सफल गेंदबाजी की उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट चटकाए। राजस्थान की बल्लेबाजी की बात करें तो उनकी टीम की शुरुआत बेहद खरब रही। जॉस बटलर (2), मनन बोरा (9), संजू सैमसन (4) और राहुल तेवतियां (19) जैसे बल्लेबाज  एक के बाद एक आउट होते चले गए। अंत में क्रिस मॉरिस ने 36 रन जड़कर इस मुकाबले में अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। राजस्थान के लिए डेविड मिलर ने सर्वाधिक 62 रन बनाए।
बता दें,राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो बने क्रिस मॉरिस,उन्होंने 18 गेंदों पर पर नाबाद 36 रन बनाए है। मॉरिस ने आखिरी ओवर में ये धमाल मचाया जब उन्होंने आखिरी ओवर में टॉम कुर्रन की गेंद पर तूफानी छक्का जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई।
 

Desk Team