सिर्फ गेंदबाजी के लिए ही नहीं बल्कि इस काम में भी माहिर हैं राशिद खान,सामने आया हिडन टैलेंट

Summary :

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें राशिद खान इफ्तारी के लिए अफगान चिकन करी बनाते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है।

आईपीएल 2022 की नई टीम गुजरात टाइटन्स की शुरुआत काफी बेहतरीन रही है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात ने अपने डेब्यू मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। इसके बाद फिर दिल्ली कैपिटल्स को भी धूल चाटने में कामयाब रही। ऐसे में अब गुजरात टाइटन्स 8 अप्रैल को अपने तीसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना करेगी।
गुजरात टीम के अभी तक के बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे अफगानी के धाकड़ गेंदबाज राशिद खान की अहम भूमिका रही है। राशिद ने दो मैचों में बेशक दो ही विकेट अपने नाम किये हो, मगर उन्होंने काफी जबरदस्त बॉलिंग की है। ऐसे में अब आने वाले मैचों में राशिद खान जरूर अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। 
खैर, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें राशिद खान इफ्तारी के लिए अफगान चिकन करी बनाते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। 

दिलचस्प बात, राशिद खान ने चिकन करी कुक करते हुए खुद वीडियो पोस्ट की और लोगों से इसपर फीडबैक मांगा। तो बस फिर क्या था दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने राशिद से चिकन करी उनके होटल में भेजने की इच्छा जाहिर की।
गौरतलब है, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले ही गुजरात टाइटन्स ने राशिद खान को 15 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। इससे पहले आईपीएल के सीजन राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा था
 

Desk Team