उत्तर प्रदेश में योगी अदित्यानाथ की सरकार बन चुकी हैं। जिसकों लेकर विपक्ष पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर तंज कसते रहते हैं।क्योंकि विपक्ष पार्टी को लग रहा था कि इस बार इस राज्य में इनकी ही सरकार बनेंगी लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता को कमल का फूल पंसंद आ चुका हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी अपराध का बोलबाला होने का आरोप लगाया है।
अखिलेश बोले- योगी के राज में डूबा है यूपी
अखिलेश ने प्रदेश में आपराधिक घटनाओं से संबंधित मीडिया रिपोर्टों के हवाले से गुरुवार को सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भाजपा 2.0 के राज में, यूपी डूबा अपराध में। आज का अपराधनामा।’’ अखिलेश ने बदायूं में पुलिस थाने के सामने एक व्यापारी की हत्या किये जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को ट्विटर पर अपने इस संदेश के साथ साझा करते हुए प्रदेश में अपराध बढ़ने पर चिंता जाहिर की है।दरअसल, गौरतलब है कि पिछले दिनों बदायूं में एक गल्ला व्यापारी की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। इसमें सूदखोरों द्वारा व्यापारी से वसूली किये जाने के दौरान रकम न चुकाने पर पुलिस थाने के सामने ही उसकी हत्या कर दी गयी।


Download Android App
Download iOS App



