Rashid Latif On Pakistan Womens Team: वुमेन टी-20 वर्ल्ड कप में पहले ही दौर से बाहर होने के बाद पाकिस्तान वुमेन क्रिकेट टीम और उसके मेन कोच वहाब रियाज को तीखे क्रिटीसिज़्म का सामना करना पड़ रहा है। टीम के खराब प्रदर्शन के साथ-साथ टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की मैदान के बाहर की एक्टीविटीज़ भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
Pakistan Womens Team: ग्रुप स्टेज से बाहर हुई पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान को भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें खिलाड़ी एंटरटेंमेंट और घूमने-फिरने में बिज़ी दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद क्रिटीक्स ने टीम के रवैये पर सवाल उठाए हैं।
Rashid Latif On Pakistan Womens Team: राशिद लतीफ ने क्या कहा?

ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि देश में महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने की इच्छा तो सभी की है, लेकिन इसके बावजूद टीम के प्रदर्शन में उम्मीद के अनुसार सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की महिला टीम कई सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही है, फिर भी आईसीसी टूर्नामेंटों में उसके प्रदर्शन में खास बदलाव नहीं आया है, जो चिंता का विषय है।
Pakistan Womens Team Viral Video: सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज दोस्तों के साथ कर रही थीं चिल

वायरल वीडियो में टीम की सीनियर खिलाड़ी आलिया रियाज अपने पति अली यूनिस और बाकी खिलाड़ियों के साथ एक रेस्तरां में खाना खाती नजर आ रही हैं। जानकारी के लिए आपक बता दें कि अली यूनिस, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस के छोटे भाई हैं।
Kabir Khan Criticism On Women Pakistan Team: कबीर खान ने खिलाड़ियों को किया क्रिटीसाइज़

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और पाकिस्तान महिला टीम के पूर्व कोच कबीर खान ने भी खिलाड़ियों को क्रिटीसाइज़ करते हुए कहा कि टीम को सुविधाओं और इंटरनेशनल एक्सपीरिएंस की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार, खिलाड़ियों में दबाव झेलने की मानसिक मजबूती की कमी दिखाई देती है।
कबीर खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ कम स्कोर वाले मुकाबलों में टीम का प्रदर्शन इसका साफ एक्ज़ाम्पल है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टीम लगातार इसी तरह हारती रही तो पाकिस्तान में महिला क्रिकेट के विकास पर नेगेटीव असर पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App




