1 मई को हुए आरसीबी और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबले में काफी कुछ देखने को मिला। यह मुकाबला विवादों से भरा रहा। जिसमें विराट कोहली और गौतम गंभीर एक बार फिर से मैदान पर भिड़ गए। दोनों के बीच काफी नोक-झोक हुई, जिसके बाद दोनों पर आईपीएल ने मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया। वहीं दोनों के इस झगड़े के बाद अब सोशल मीडिया पर भी दोनों टीम आपस में भिड़ गई हैं।

दरअसल मुकाबले के दौरान ही विराट कोहली और चेज कर रही लखनऊ के खिलाड़ी नवीन-उल-हक के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद गौतम गंभीर भी इस मामले में पड़ गए। वहीं मैदान पर जब यह जंग खत्म हुआ, उसके बाद जुर्माना लगा दिया गया, तो अब सोशल मीडिया पर ट्वीटर के जरिए दोनों की जंग जारी हैं। हालांकि इस जंग कि शुरुआत भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ही की थी। दरअसल दोनों टीम 1 मई से पहले 10 अप्रैल को भी भिड़ी थी, जिसमें लखनऊ ने 1 विकेट से बाजी मार ली थी। उस जीत के बाद लखनऊ ने ट्वीट करते हुए लिखा थाः- Ladies & gentlemen, this is how you…𝐏𝐋𝐀𝐘 𝐁𝐎𝐋𝐃. इसपर उस वक्त बैंगलोर ने कुछ भी रिप्लाई नहीं दिया था। मगर 1 मई को जब दोनों टी दुबारा भिड़ी और इस बार बेंगलुरु ने जीत हासिल कर ली, और विवाद भी हो गया, तब बैंगलोर को एक बढ़ीया मौका मिल गया लखनऊ को इस ट्वीट का जवाब देने का।

लखनऊ के 10 अप्रैल वाले जीत के बाद वाले ट्वीट पर कल बैंगलोर ने रिप्लाई देते हुए लिखा कि अदब से हराए। इसके बाद लखनऊ ने भी रिप्लाई दिया कि और अदब से ट्वीट भी किए। 1-1 हो चुका है, उम्मीद करेंगे की फिर मिले, इंजॉय योर नाईट। इसके बाद फिर से बैंगलोर के ऑफिशियल अकाउंट ने लिखा कि 3-1, जहां तक हमें पता हैं, जब तक हम अगली बार फिर ना मिले। दरअसल 3-1 बैंगलोर ने इसलिए लिखा क्योंकि पिछले सीजन में जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी, तब बैंगलोर ने दोनों ही मुकाबलों में लखनऊ को हरा दिया था।

तो इस जंग में अब कौन आगे निकलता है, यह तो वक्त ही बताएगा। हालांकि उम्मीद है कि दोनों टीम एक बार फिर से इसी सीजन में भिड़ सकती हैं क्योंकि दोनों अब तक 9 में से 5 मुकाबले जीत कर 10 अंकों के साथ प्लेऑफ के रेस में शामिल हैं। वहीं उस दिन जब मैदान पर कोहली-गंभीर भिड़े थे, तब दोनों के बीच क्या बहस हुई थी, वो भी बात सामने आई हैं। दरअसल दोनों जब आपस में भिड़े तब पहले गौतम ने कहा कि तुमने अगर मेरे खिलाड़ी को गाली दी है, तो इसके मतलब मेरे परिवार को गाली दी है। विराट ने कहा तो आप अपने परिवार को संभालकर रखिए। इससे पहले दोनों एक दूसरे से अलग किए जाते, गौतम ने कहा कि तो अब तू (विराट) मुझे सिखाएगा। तो अब यह तो तय है कि यह जंग यहा खत्म होने वाला नहीं हैं। अब दोनों के बीच अगला मुकाबला जब भी होता है तब हमें वो मैच किसी और रंग में दिखेगा और फैंस इसका इंतजार बेसब्री से करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



