अबु धाबी : क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दूसरे हाफ में फ्री किक पर दागे गोल की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने अबु धाबी में ग्रेमियो को।0 से हराकर क्लब विश्व कप बरकरार रखते हुए 2017 की पांचवीं ट्राफी जीती। चार साल में तीसरा क्लब विश्व कप खिताब जीतने के बाद मैड्रिड ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम के रूप में चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सीलोना की बराबरी पर ली है। जिनेदिन जिदान की टीम इससे पहले इस साल ला लीगा, चैंपियंस लीग, यूएएफ सुपर कप और स्पेनिश सुपर कप का खिताब जीत चुकी है। मैच का एकमात्र गोल मध्यांतर के आठ मिनट बाद रोनाल्डो ने फ्रीकिक पर किया। रोनाल्डो ने कहा, हम जीतना चाहते थे क्योंकि रीयाल मैड्रिड ने एक साल में पांच ट्राफी कभी नहीं जीती।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



