चंडीगढ़: पंजाब से कांग्रेस के लिए रविवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। यहां निकाय चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बंपर जीत मिली और 32 में से 31 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इस बड़ी जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह जीत हमारी नीतियों और योजनाओं को जनता का समर्थन दर्शाती है। उधर, इस हार पर शिरामणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व डेप्युटी सीएम सुखबीर बादल ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान संगठित तरीके से बूथ कैप्चर किया गया है।
अमृतसर नगर निगम की 85 सीटों में से कांग्रेस ने 69 पर जीत हासिल की है। बीजेपी को छह और अकाली दल को छह सीटों पर ही जीत मिली है। 32 म्युनिसिपल कमेटी के भी चुनाव हुए जिनमें से 31 पर कांग्रेस की जीत हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत को अपनी सरकार की नीतियों की जीत बताया है..
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों के समर्थन और विपक्ष के दुष्प्रचार की हार को दर्शाता है। पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कैप्टन साहब ने राहुल गांधी को एक तोहफा दिया है। एक दिन हुए राहुल गांधी को अध्यक्ष बने हुए और हमने उन्हें पहली जीत दे दी है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे