श्रेयस अय्यर के टेस्ट डेब्यू से रिकी पोंटिंग हुए बेहद खुश, सोशल मीडिया पर लिखा ये खास सन्देश

Summary :

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने डेब्यू कर लिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने डेब्यू कर लिया है। ऐसे में गुरुवार को यह मुकाबला होने से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अय्यर को कैप सौंपी और वह भारतीय टीम के लिए लाल गेंद वाले क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 303वें खिलाड़ी बने।
वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच रिकी पोंटिंग अय्यर के टेस्ट डेब्यू से बहुत खुश हैं। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग के बीच काफी खास बॉन्डिंग है।  ऐसे में उन्होंने कहा यह तो बस शुरुआत है। दो मैचों की सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं और ऐसे में अय्यर पर काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी।
रिकी पोंटिंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, पिछले कुछ सालों में आपने जितनी कड़ी मेहनत की है, उसको देखते हुए आप इसके हकदार हैं। यह तो बस शुरुआत है दोस्त। मुझे तुम पर गर्व है। 
बताते चले, इस सीरीज से ठीक पहले केएल राहुल को चोट लग गई है, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव को उनके बैकअप के रूप में टीम में जगह दी गई है। वहीं अब सूर्यकुमार और अय्यर के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर कड़ी टक्कर थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार:-
शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा ओर उमेश यादव.
  

Desk Team