मुंबई : दो बार के विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि एरॉन फिंच की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को उसी के घर में हरा सकती है। फिंच की कप्तानी में ही आस्ट्रेलिया ने पिछले साल भारत को उसी के घर में पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हराया था।
इस दौरे पर आई आस्ट्रेलियाई टीम को सीरीज का पहला मैच मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। पोंटिंग ने कहा कि शानदार विश्व कप और बेहतरीन टेस्ट ग्रीष्मकाल के बाद आस्ट्रेलिया पूरे आत्मविश्वास में है, लेकिन भारत पिछली सीरीज की हार का बदला लेना चाहेगी।
मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज जीतेगी। आस्ट्रेलिया इस सीरीज से पहले अपने घर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का सफाया कर आ रही है। पोंटिंग ने पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने मार्नस लाबुशैन पर भी आत्मविश्वास जताया है। लाबुशैन ने टेस्ट में दमदार प्रदर्शन कर वनडे टीम में जगह बनाई।


Download Android App
Download iOS App



