केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने खेलो इंडिया गेम्स के लिए खिलाड़ियों को पहली स्पाइसजेट फ्लाइट को बुधवार को यहां से असम के गुवाहाटी के लिए रवाना किया।
स्पाइसजेट ने तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा ले रहे खिलाड़यि को यूनीक फ्लाइंग एक्सपीरिएंस देने के लिए खेलो इंडिया से आधिकारिक ट्रेवल पार्टनर के तौर पर हाथ मिलाया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन 10 से 22 जनवरी तक असम की राजधानी गुवाहाटी में होना है।
खिलाड़यों के किये सेंड-आफ सेरेमनी के अवसर पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू, खेल सचिव राधेश्याम झुलानिया, साई के महानिदेशक संदीप प्रधान और स्पाइसजेट के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन अजय सिंह तथा लंदन ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम मौजूद थीं।
उभरते हुए एथलीटों के लिए खेलो इंडिया को विश्वस्तरीय खेल आयोजन जैसा महसूस कराने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने स्पाइसजेट के साथ करार किया है, जिससे 1000 से अधिक खिलाड़यों को आसमान में उड़न की खुशी दी जा सके।
खेल मंत्री ने इस मौके पर कहा, ‘‘खेलो इंडिया ने ऐसी युवा प्रतिभाओं को आगे लाने में अग्रणी रहा है, जो आने वाले समय में देश के लिए पदक जीतेंगे। इस खेल आयोजन का उद्देश्य ग्रास रूट स्तर पर खिलाड़यिं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराना है। मुझे आशा है यह साझेदारी खिलाड़यिं को श्रेष्ठ सम्भव सुविधाएं देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।’’


Download Android App
Download iOS App



