जब ऋषभ पंत ने टपकाए 2 कैच, सोशल मीडिया पर हुए बुरी तरह ट्रोल

Summary :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की बेहद खराब फील्डिंग देखने को मिली हैं। दरसअल पंत ने स्टंप्स के पीछे 2 बार ऑस्टे्रलिया के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की का कैच छोड़ा है और उस दौरान पुकोवस्की 26 और 32 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं पंत की इस बड़ी चूंक का खामियाजा अब टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है। ऋषभ पंत की पहली गलती सिडनी टेस्ट में 13 ओवर के बाद बॉलिंग अटैक पर आए रविचंद्रन अश्विन बहुत जल्दी ही टीम को कामयाबी दिला देते। वहीं…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की बेहद खराब फील्डिंग देखने को मिली हैं। दरसअल पंत ने स्टंप्स के पीछे 2 बार ऑस्टे्रलिया के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की का कैच छोड़ा है और उस दौरान पुकोवस्की 26 और 32 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं पंत की इस बड़ी चूंक का खामियाजा अब टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है।
ऋषभ पंत की पहली गलती
सिडनी टेस्ट में 13 ओवर के बाद बॉलिंग अटैक पर आए रविचंद्रन अश्विन बहुत जल्दी ही टीम को कामयाबी दिला देते। वहीं गुडलेंथ गेंद पुकोवस्की के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई,मगर ऋषभ पंत ने बेहद आसान सा कैच भी छोड़ दिया। 
 दूसरी गलती
वहीं इसके कुछ देर बार जब बॉलिंग के लिए मोहम्मद सिराज आए तब उन्होंन शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने  की कोशिश में पुकोवस्की ने हवा में उछाल दिया,मगर इस बार भी पंत कैच पकडऩे में नाकाम रहे। हालांकि ये कैच पिछले कैच के मुकाबले थोड़ा कठिन था। 
ऐसे में विल पुकोवस्की ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से मिले 2 जीवनदान का फायदा उठाकर अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगा दिया। हालांकि 62 रन बनाकर बल्लेबाज नवदीप सैनी के हत्थे चढ़ गए। इस दौरान खास बात यह रही कि सैनी और पुकोवस्की दोनों ही खिलाडिय़ों का ये डेब्यू टेस्ट है। 
पंत पर फूटा फैंस का गुस्सा

बता दें, ऋषभ पंत के 2 कैच छोड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर  ऋषभ पंत  ट्रेंड होने लगे। दरअसल लोग पंत की खराब फील्डिंग से काफी नाराज दिखे। 
यहां देखिये कुछ ट्वीट्स…



Desk Team