Rishabh Pant In Delhi Capitals: आईपीएल में एक बड़ा और चौंकाने वाला ट्रेड सामने आया है, जिसमें ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को छोड़कर अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की है। इस ट्रेड डील के तहत भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अब दिल्ली से निकलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं।

IPL की ओर से जारी ऑफिशियल मीडिया एडवाइजरी के जरिए इस बड़े बदलाव की पुष्टि की गई है। बयान में कहा गया है कि यह हाल के आईपीएल इतिहास के सबसे अहम खिलाड़ी ट्रेड्स में से एक है, जिसमें पंत दिल्ली लौट रहे हैं और कुलदीप यादव लखनऊ में शामिल हो रहे हैं।
Rishabh Pant Return In DC: दिल्ली में पंत की वापसी

ऋषभ पंत अब उस फ्रेंचाइजी में लौट आए हैं, जिसके साथ उन्होंने 2016 से 2024 तक लंबा सफर तय किया था। इस दौरान उन्होंने 9 सीजन में 111 मुकाबले खेले और टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहे। पंत ने 2021 से 2024 के बीच चार सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी की, जिसमें उन्होंने 43 मैचों में टीम का नेतृत्व किया।
IPL 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह उस समय आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि इस ट्रेड के बाद वो 15 करोड़ रुपये की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं, जिससे उन्हें पैसों के तौर पर नुकसान भी हुआ है।
Kuldeep Yadav In LSG: कुलदीप यादव अब लखनऊ का हिस्सा

इस ट्रेड डील के तहत कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए हैं। उन्हें 13.50 करोड़ रुपये की कीमत पर टीम में शामिल किया गया है, इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जिससे इस बदलाव में उन्हें हल्का आर्थिक लाभ भी मिला है। अब ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कुलदीप यादव लखनऊ की टीम के साथ कैसा प्रदर्शन करते हैं और टीम की गेंदबाजी को कितना मजबूती देते हैं।
Rishabh Pant In Delhi Capitals: पंत का आईपीएल करियर

अगर बात करें ऋषभ पंत की तो वो अब तक आईपीएल में 139 मैच खेल चुके हैं। 136 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 33.60 की औसत और 146.79 के स्ट्राइक रेट से कुल 3865 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन रहा है। यह ट्रेड आईपीएल के अपकमिंग सीजन से पहले टीमों की प्लानिंग में बड़े बदलाव का सिंग्नल देता है, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने


Download Android App
Download iOS App




