हार के बाद कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई राज्यों के प्रभारी और अध्यक्ष बदले जाएंगे

Summary :

Congress Organization Reshuffle : हालिया 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस आलाकमान संगठन में बहुत बड़ा फेरबदल करने जा रहा है। आगामी चुनावों को देखते हुए और पार्टी के भीतर की गुटबाजी को खत्म करने के लिए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पदाधिकारियों को बदला जा रहा है। Congress Leadership Changes : रडार में कई बड़े नाम पार्टी के भीतर इस सांगठनिक सर्जरी की रडार में कई बड़े नाम आ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी के चार महासचिवों की छुट्टी की जा सकती…

Congress Organization Reshuffle : हालिया 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस आलाकमान संगठन में बहुत बड़ा फेरबदल करने जा रहा है। आगामी चुनावों को देखते हुए और पार्टी के भीतर की गुटबाजी को खत्म करने के लिए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पदाधिकारियों को बदला जा रहा है।

Congress Leadership Changes : रडार में कई बड़े नाम

Congress Organization Reshuffle
source : social media

पार्टी के भीतर इस सांगठनिक सर्जरी की रडार में कई बड़े नाम आ रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी के चार महासचिवों की छुट्टी की जा सकती है और करीब 6 से 7 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों को भी हटाया जा सकता है। इसके अलावा वर्तमान में मौजूद 62 राष्ट्रीय सचिवों में से करीब 26 सचिवों को उनके पदों से मुक्त करने की तैयारी चल रही है।

Congress Party Restructuring : किन नेताओं को हटाया जा सकता है

Congress Organization Reshuffle
source : social media

इस फेरबदल में हरियाणा के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्निथला, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट, तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडंकर और राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को हटाया जा सकता है। इन बदलावों के पीछे ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का फॉर्मूला भी काम कर रहा है क्योंकि इनमें से कई नेता राज्यों में मंत्री या प्रदेश अध्यक्ष जैसी नई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

Congress Organizational Revamp : चुनावी राज्यों में ध्यान

इसके साथ ही चुनावी राज्यों पर पार्टी का विशेष ध्यान है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जा सकती है। खासकर पंजाब और उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन राज्यों में नए और मजबूत चेहरों को कमान सौंपने की तैयारी की जा रही है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।