चोटिल अय्यर की जगह ऋषभ पंत का नाम प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर हुई जबरदस्त मीम्स की बौछार

Summary :

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे में चोट लगने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के बाकी रहे गए दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे में चोट लगने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के बाकी रहे गए दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है,जहां अय्यर की जगह पर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। वहीं इस बात पर लगातार बहस भी हो रही थी कि अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव या ऋषभ पंत में से किसे जगह मिलेगी? 
ऐसे में टॉस के बाद कप्तान विराट कोहली ने बताया कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में एक ही बदलाव है। ऋषभ पंत को अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। बता दें अय्यर वनडे सीरीज के अलावा आईपीएल का 14वां सीजन खेलने में भी असमर्थ हैं। वहीं आर्ईपीएल में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। 
बता दें पंत दिल्ली कैपिटल्स के उप-कप्तान हैं। ऐसे में खबर है कि श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में पंत आईपीएल के 14वें सीजन में वह टीम की कमान संभाल सकते हैं। वहीं जैसे ही अय्यर की जगह पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। फैंस ने तुरंत ही मजेदार मीम्म शेयर करने शुरू कर दिए। 
क्रिकेटप्रमियों ने किए कुछ ऐसे मजेदार मीम्स शेयर…

मालूम हो भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में फील्डिंग करते समय अय्यर का कंधा चोटिल हो गया था। वहीं फिलहाल अय्यर को कंधे की सर्जरी करानी होगी और इस कारण उन्हें तीन-चार महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। 
मौजूदा मैच की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज ‘विराट एंड कंपनी’ ने 1-0 की बढ़त बना रखी है। 

Desk Team