ऋषभ पंत ने बर्फ के बीच गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर की शेयर, कहा- ‘जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं तो…’

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खास नहीं रहा है। कई बार वह अपने खराब प्रदर्शन की वजह से ट्रोल भी हो चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खास नहीं रहा है। कई बार वह अपने खराब प्रदर्शन की वजह से ट्रोल भी हो चुके हैं। हालांकि पंत का जलवा मैदान के बाहर आज भी वैसा का वैसा ही है। 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋषभ पंत ने पिछले दिनों क्रिसमस की पार्टी की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक बार फिर से पंत की सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हुई है लेकिन वह इसमें अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पंत और ईशा की तस्वीर ने आते ही सुर्खियां बटोर ली हैं। 
ईशा से प्यार का इजहार किया था दुनिया के सामने पिछले साल

पिछले साल जनवरी में ऋषभ पंत ने ईशा नेगी को अपने जीवन का प्यार पूरी दुनिया के सामने बताया था। ईशा के साथ तस्वीर शेयर करके पंत ने लिखा था, में बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं क्योंकि तुम मेरे खुश रहने की वजह हो। 

पंत की पोस्ट के बाद ईशा ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा था, मेरे हमसफर, मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरी जिंदगी का प्यार। पंत ने ईशा के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा था, लव यू। ईशा नेगी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। 
अपने आपको ज्यादा पसंद करने लगता हूं
ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर ईशा नेगी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए प्यार भरा कैप्‍शन दिया है। पंत ने लिखा, मैं जब तुम्हारे साथ होता हूं तो खुद को और अधिक पसंद करने लगता हूं। 

View this post on Instagram

I like me better when I’m with you ???‍♂

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant) on

पंत के फैन्स को उनकी यह पोस्ट पसंद आ रही है। पंत को फैन्स ने शुभकामनाएं दी हैं। फिल्हाल भारतीय टीम में ऋषभ पंत अभी अपनी जगह को पक्की करने में मेहनत कर रहे हैं। टी20 विश्व कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है और इस लिहाज से टीम मैनेजमेंट पंत को अहम खिलाड़ी मनाती है। 
श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबकी नजरें पंत के प्रदर्शन पर होंगी
इस साल पहली सीरीज भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।  गुवाहाटी में तीन मैचों की टी20 सीरीज 5 जनवरी से शुरु होने जा रही है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम आ रही है।
 बता दें कि भारतीय टीम इन दोनों घरेलू सीरीज के बाद साल का पहले विदेशी दौरे के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे। भारतीय टीम का यह दौरा लगभग 2 महीने तक चलेगा और इस दौरान दोनों टीमों में पांच टी20, तीन वनडे और 2 टेस्ट मैच होंगे। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में पंत के प्रदर्शन पर ही सबकी नजरें होंगी। 

Desk Team