भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पिछले साल के अंत में एक कार एक्सिडेंट हो गया था, जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके बाद से ऋषभ लगातार होश में आने के बाद खुद को अपडेट करते रहते है सोशल मीडिया पर। वहीं एक और वीडियो के साथ ऋषभ ने खुद के हाल के बारे में बताया है और दिखाया है कि वो कैसे दिन प्रतिदिन इंप्रूभ करते जा रहे हैं।

दरअसल ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्होंने अपने दो वीडियो को एक साथ अटैच किया है और बताना चाहा है कि वो पहले से काफी बेहतर हैं। उन्होंने वीडियो में एक एक्सीडेंट के बाद की पुरानी वीडियो को पहले डाला है, जिसमें वो काफी दर्द और दिक्कत के साथ सीढ़ियों पर चढते नजर आ रहे हैं। वहीं उसी वीडियो में एक नया वीडियो डाला है, जिसमें वो आसानी से सीढ़ियों पर चढते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो से साफ पता लगता है कि ऋषभ पंत काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हालांकि उनके भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद वर्तमान में तो नहीं हैं। उन्होंने अभी भी लगभग एक साल का वक्त लग सकता है टीम में वापसी करने का। वहीं इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में इस खिलाड़ी की भारतीय टीम में काफी कमी महसूस हुई। तो उम्मीद करेंगे कि ऋषभ जल्द से जल्द ठीक हो जाए और भारतीय टीम में वापसी करें।


Download Android App
Download iOS App



