रियान पराग ने की भविष्यवाणी, बोले- विराट कोहली दूसरी पारी में जड़ेंगे शतक

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबला खेला जा रहा है।

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लैंड ने जीत की तरफ कदम बढ़ाते हुए टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी के आधार पर 345 रनों की बढ़त ले ली है। वहीं भारतीय टीम पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में इस मुकाबले को अपने में पक्ष में करने के लिए  रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलने होगी।
इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले युवा क्रिकेटर रियान पराग ने हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी को लेकर एक बड़ा दावा किया है। पराग ने कहा तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली दमदार वापसी करते हुए शतक जड़ेंगे। 
बता दें, कप्तान कोहली ने अब तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से कोई खास कमाल नहीं करके दिखाया है। कोहली लीड्स टेस्ट की पहली पारी में मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। विराट ने चार पारियों में अभी तक इस सीरीज में 17.25 के मामूली औसत से महज 69 रन बनाए हैं।
दरअसल कप्तान की खराब फॉर्म को लेकर खूब बहस भी चल रही है। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट की बेकार बल्लेबाजी को लेकर सवाल भी उठाये हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे है जो विराट के साथ खड़े हुए हैं और उनका बचाव भी कर रहे हैं। ऐसे में रियान पराग भी किंग कोहली का सपोर्ट करते दिखे हैं। रियान ने आज यानी शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘विराट कोहली दूसरी पारी में शतक जड़ेंगे। 

वहीं मैच की बात करें तो टेस्ट का दूसरा दिन भी पूरी तरह से इंग्लिश खिलाडियों के नाम रहा। दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने 8 विकेट गवांकर 423 रन बना लिए हैं। वहीं कप्तान जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 23वां और इस सीरीज का तीसरा शतक जड़ा। जिसके बाद रूट 121 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के गेंद पर आउट हुए। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सेशन में कुछ हद तक वापसी की और पांच विकेट अपने नाम किये।
 

Desk Team