INDvsSL: सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाला खिलाडी बने रोहित शर्मा

Summary :

रोहित 34 साल और 308 दिन की उम्र में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का डेब्यू कर रहे हैं।

रोहित शर्मा टेस्ट कप्तान के तौर पर अपना पहला मैच खेलने आज श्रीलंका के खिलाफ मोहाली के मैदान में उतरे हैं। विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित को फुल टाइम टेस्ट कप्तान चुना गया। रोहित 34 साल और 308 दिन की उम्र में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी का डेब्यू कर रहे हैं। जिसके साथ ही वो भारत की ओर से सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले दूसरे खिलाडी बन गए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टेस्ट कप्तानी में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। कुंबले ने 37 साल 36 दिन की उम्र में पहली बार भारत के लिए टेस्ट कप्तानी की थी। इस तरह से रोहित भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

IND vs SL: Rohit Sharma Becomes 35th Indian Test Captain, Second Oldest  Debut Captain In The Last 60 Years

इस मैच में रोहित ने टीम इंडिया के लिए टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालाँकि रोहित का बल्ला इस मैच की पहली पारी में ज्यादा नहीं चल सका और वो 29 रन बना कर पवेलियन लौट चुके हैं। ये मैच श्री लंका के लिए भी खास है क्योंकि इस मुकाबले के साथ ही श्रीलंका 300 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की आठवीं टीम बन गयी हैं। इसके अलावा भारत का ये 561वां टेस्ट मैच है और वो सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली तीसरी टीम है। 

Desk Team