टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी देशभर में लॉकडाउन हो जाने की वजह से अपना पूरा समय घर पर ही अपनी-अपनी फैमिली के साथ स्पेंड कर रहें है। बीते बुधवार को भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह नेएक साथ लाइव वीडियो चैट करी थी।

इस चैट में रोहित शर्मा की बेटी समायरा भी शामिल हुई और समायरा ने बुमराह की बॉलिंग एक्शन को करके दिखाया। इस वीडियो में रोहित कह रहे हैं, हमारे घर में एक मेहमान है, जिसने आज तक कभी किसी की नकल नहीं करी,लेकिन वो आपकी अच्छे से नकल करेगा।
Exclusive: Even Samaira loves to imitate Bumrah’s action! 💙😋#OneFamily @ImRo45 @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/7GrrwMx5lD
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2020
वीडियो में रोहित शर्मा की बेटी समायरा बुमराह की बॉलिंग का एक्शन करते हुए नजर आ रही है। इस चैट के दौरान रोहित बुमराह से कहते हैं हुए दिख रहे हैं आप वह पहले शख्स हैं जिनकी क्रिकेट एक्शन समायरा ने करके दिखाया है। जिसके जवाब में बुमराह ने कहा,यह अच्छा है, सही है? उनकी पसंद बहुत अच्छी है और इस बात में कोई दोराय नहीं की उसने बेहतर गेंदबाज का चयन किया है।

बता दें कि 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग को देश में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना के प्रकोप की वजह से 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जानकारी दी कि लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद आईपीएल होने ना होने का फैसला किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



