लॉर्ड्स में शतक के बाद Rohit Sharma के संन्यास की चर्चाओं पर लगा विराम, जानिए किन 5 वजहों से खत्म नहीं हुआ उनका सफर?

Summary :

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 138 रनों की शानदार पारी खेलकर रोहित शर्मा ने अपने क्रिटीक्स और संन्यास की अटकलों का जोरदार जवाब दिया। तीसरे वनडे से पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि यह मुकाबला उनके वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है। लेकिन अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से रोहित ने यह मैसेज दे दिया कि उनके आने वाले समय का फैसला सिर्फ वही करेंगे। तो आइए जानते हैं वो पांच बड़े कारण, जिनकी वजह से रोहित शर्मा का संन्यास फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। Rohit Sharma Doesnt Retire From Cricket: 1. वनडे वर्ल्ड कप में…

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 138 रनों की शानदार पारी खेलकर रोहित शर्मा ने अपने क्रिटीक्स और संन्यास की अटकलों का जोरदार जवाब दिया। तीसरे वनडे से पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि यह मुकाबला उनके वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है। लेकिन अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से रोहित ने यह मैसेज दे दिया कि उनके आने वाले समय का फैसला सिर्फ वही करेंगे। तो आइए जानते हैं वो पांच बड़े कारण, जिनकी वजह से रोहित शर्मा का संन्यास फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है।

Rohit Sharma Doesnt Retire From Cricket: 1. वनडे वर्ल्ड कप में बेहतरीन परफॉर्मेंस

Rohit Sharma Performance In International Cricket
Rohit Sharma Performance In International Cricket (Source: Google)

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड वनडे वर्ल्ड कप में बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 28 मैचों में 65 की औसत से 1575 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। खासकर 2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 पारियों में 648 रन बनाकर इतिहास रचा था, जिसमें 5 शतक का रिकॉर्ड शामिल था। बड़े टूर्नामेंट में उनका परफॉर्मेंस उन्हें टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी बनाता है।

2. 2027 वर्ल्ड कप खेलने का सपना

Rohit Sharma In 2027 World Cup
Rohit Sharma In 2027 World Cup (Source: Google)

रोहित शर्मा कई बार ऑफिशियल तौर से कह चुके हैं कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में वो भारत को रिप्रेजेंट करना चाहते हैं। उनके लिए 50 ओवर का वर्ल्ड कप सबसे रेपुटेटेड क्रिकेट टूर्नामेंट है। ऐसे में वो अपने करियर को खत्म एक और वर्ल्ड कप खेलने के बाद ही करना चाहेंगे।

3. टीम इंडिया के एक्सपीरिएंस्ड प्लेयर

Rohit Sharma Expierenced Player
Rohit Sharma Expierenced Player (Source: Google)

रोहित शर्मा सिर्फ रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि इंडियन टीम के सबसे एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों और नेताओं में भी शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत दो आईसीसी ट्रॉफियां जीत चुका है। भले ही आने वाले समय में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ियों के पास हो, लेकिन ड्रेसिंग रूम में रोहित का एक्सपीरिएंस और गाइडेंस टीम के लिए काफी वैल्यूएबल है।

4. फिटनेस में आया बड़ा बदलाव

Changes In Rohit Sharmas Fitness
Changes In Rohit Sharmas Fitness (Source: Google)

कुछ साल पहले तक रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल उठाए जाते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उन्होंने अपना वजन कम किया और पहले से कई बेहतर फिटनेस के साथ मैदान पर वापसी की। उनकी चुस्ती और प्रदर्शन इस बदलाव की गवाही देते हैं।

5. वनडे क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद मैच विनर

Rohit Sharma As Match Winner
Rohit Sharma As Match Winner (Source: Google)

रोहित शर्मा का नाम वनडे क्रिकेट के सबसे सक्सेसफुल बल्लेबाजों में लिया जाता है, उन्होंने 280 पारियों में 11,895 रन बनाए हैं। उनके खाते में 34 शतक, 62 अर्धशतक और वनडे इतिहास के रिकॉर्ड 3 दोहरे शतक दर्ज हैं। बड़े मुकाबलों में दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करने की उनकी एबिलिटी उन्हें इंडियन टीम का सबसे बड़ा मैच विनर बनाती है।

वहीं हाल ही में उनकी लॉर्ड्स में खेली गई 138 रनों की पारी ने भी ये साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा अभी भी इंडियन टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनका एक्सपीरिएंस, फिटनेस, बड़े टूर्नामेंटों में लगातार अच्छा प्रदर्शन और 2027 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा इस बात का सिग्नल देते हैं कि फिलहाल उनके संन्यास की संभावना बेहद कम दिखाई देती है। ऐसे में यह फैसला पूरी तरह रोहित शर्मा और टीम के आने वाले समय की प्लानिंग पर डिपेंड करेगा कि उन्हें क्या करना है।

Read More: लॉर्ड्स में India की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताई हार की वजह, रोहित-विराट को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।