हार्दिक पांड्या T20 विश्व कप में गेंदबाजी करेंगे या नहीं, जाने क्या बोले रोहित शर्मा?

Summary :

टी20 विश्व कप शुरू होने में अब कुछ दिन और शेष रह गए हैं, ऐसे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस अब भी सवालों के घेरे में हैं।

टी20 विश्व कप शुरू होने में अब कुछ दिन और शेष रह गए हैं, ऐसे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस अब भी सवालों के घेरे में हैं। दरअसल ये बात अब तक साफ नहीं हो पाई है कि हार्दिक विश्व कप में गेंदबाजी करेंगे या नहीं। लेकिन अब यह इंतजार होते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक की गेंदबाजी को लेकर जो खुलासा किया है, वो थोड़ी टीम की टेंशन बड़ा सकता है 
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद रोहित ने कहा मुझे नहीं लगता कि हार्दिक अभी भी गेंदबाजी में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के दूसरे चरण में एक भी गेंद नहीं फेंकी। ऐसे में टी20 विश्व कप में उनके गेंदबाजी करने की उम्मीद बेहद कम है।
रोहित ने आईपीएल में मुंबई के आखिरी मैच कहा,  जहां तक हार्दिक की गेंदबाजी का सवाल है तो फिजियो और ट्रेनर उसकी गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं। उसने अभी तक एक भी गेंद नहीं की है। हम एक बार में एक मैच को ध्यान में रखकर उसकी फिटनेस का आकलन करना चाहते थे।   
उन्होंने ने कहा, हार्दिक ने अभी तक गेंदबाजी नहीं शुरू की उसमें दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। हो सकता है कि अगले सप्ताह तक वह गेंदबाजी करने लग जाए। केवल चिकित्सक और फिजियो इसके बारे में बता सकते हैं। जहां तक उसकी बल्लेबाजी का सवाल है, वह थोड़ा निराश होगा लेकिन वह बेहतरीन खिलाड़ी है। वह इससे पहले भी मुश्किल परिस्थितियां से बाहर निकला है। वह अपनी बल्लेबाजी से खुश नहीं होगा लेकिन टीम को उसकी क्षमताओं पर भरोसा है। मुझे स्वयं उसकी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है।
हार्दिक अपनी बल्लेबाजी से खुश नहीं: रोहित
हिटमैन ने आगे कहा, मुंबई इंडियन्स की टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की फॉर्म से चिंतित नहीं हैं, क्योंकि टी20 विश्व कप अलग तरह का टूर्नामेंट होगा जहां कोई खिलाड़ी अभ्यास के दौरान भी लय में लौट सकता है। आईपीएल में क्या हुआ और टी20 विश्व कप में क्या होने जा रहा है मैं इस पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देना चाहता। टी20 विश्व कप अलग तरह का टूर्नामेंट हैं और फ्रेंचाइजी क्रिकेट उससे भिन्न है। इसलिए आप इन पहलुओं पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दे सकते। फॉर्म मायने रखती है लेकिन दोनों जगह टीमें अलग हैं। इसलिए आप इस पर बहुत अधिक गौर नहीं कर सकते।
बता दें, रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियन्स के हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, राहुल चहर और जसप्रीत बुमराह भी टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
बता दें, हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2021 में 12 मैच खेले जिसमें उन्होंने 127 रन बनाये। उनका औसत 14.11 और स्ट्राइक रेट 113.39 रहा। हार्दिक का ये पिछले 4 सीजन में सबसे कम स्कोर है। वहीं  इस साल तो हार्दिक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 40 रन रहा। यही नहीं हार्दिक के इस प्रदर्शन का असर मुंबई इंडियंस पर भी पड़ा और टीम इस बार प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई। 

Desk Team