इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 138 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी यह कोशिश इंडियन टीम को जीत नहीं दिला पाई। हिटमैन ने अपनी पारी में 17 चौके और 5 छक्के लगाए, जिससे भारत टारगेट के करीब जरूर पहुंचा, लेकिन आखिर में टीम को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा।
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में इंडियन टीम 360 रन तक ही पहुंच पाई। ऐसे में मैच के बाद रोहित शर्मा ने टीम के परफॉर्मेंस और खासतौर पर युवा गेंदबाजों को लेकर अपना रिएक्शन दिया।
Rohit Sharma On Indian Bowlers: युवा गेंदबाजों को समय देने की जरूरत: रोहित शर्मा
He was the most-talked about cricketer before the Lord’s ODI and he still remains the most-talked about after his scintillating hundred 🙌
🎥 Hear from the man himself as he soaked everything in to produce a masterclass 🫡 – By @RajalArora #TeamIndia | @ImRo45…
— BCCI (@BCCI) July 20, 2026
इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने लॉर्ड्स वनडे और पूरी सीरीज को लेकर बात की है। रोहित ने माना है कि टीम के कुछ युवा गेंदबाजों के लिए यह एक्सपीरिएंस आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। रोहित ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को समय देना जरूरी है और उन्हें ऐसे मुकाबलों से सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इस मैच से सबक लेकर आने वाले समय में ऐसी सिचुएशन के अंदर बेहतर परफॉर्म करेगी।
लॉर्ड्स में भारतीय गेंदबाज रहे महंगे

तीसरे वनडे में इंडियन गेंदबाजी अटैक इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहा। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में 97 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। इसके अलावा प्रिंस यादव ने 10 ओवर में 79 रन दिए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 72 रन खर्च किए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 69 रन और अक्षर पटेल ने 61 रन दिए। हालांकि इंडियन पेस अटैक में प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट और प्रिंस यादव ने एक विकेट हासिल किया।
ऐसा रहा तीन मैचों की सीरीज का नतीजा

इंडिया ने सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से मात दी और सीरीज बराबर कर दी। वहीं, लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने 27 रन से जीत दर्ज कर के सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रोहित शर्मा की शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम सीरीज जीतने में कामयाब नहीं हो पाई, लेकिन कप्तान ने युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हुए आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


Download Android App
Download iOS App




