उद्घाटन मैच में पहने रोहित शर्मा के जूते किस वजह से थे खास? जिसकी अब पूरी दुनिया कर रही तारीफ

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में बेशक मुंबई इंडियंस को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार का सामना करना पड़ा हो

इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में बेशक मुंबई इंडियंस को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार का सामना करना पड़ा हो,लेकिन एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने एक अन्य खास वजह से दिल जीत लिया है। जी हां दरअसल आरसीबी के  खिलाफ मैच में रोहित शर्मा एक खास संदेश दे रहे थे। 
वैसे भले ही रोहित शर्मा आर्ईपीएल सीजन 14 के पहले मैच में थोड़ी ही देर क्रीज पर ठहरे,लेकिन उन्होंने उस वक्त तक गेंदबाजों को खूब पेरशान किया। आईपीएल 2021 के पहले मैचे में रोहित शर्मा जिन जूतों को पहनकर खेलने के लिए मैदान पर आए अब उन जूतों पर बने संदेश की जमकर तारीफ  हो रही है।
बता दें आईपीएल के पहले मुकाबले में रोहित ने एक वजह के बारे में बोलने के लिए एक बेहतरीन और बेहद अलग तरीका अपनाया,जिसका उन्होंने काफी लंबे वक्त से समर्थन दिया है। मालूम हो यूं तो रोहित हमेशा ग्रेट वन-हॉर्नड राइनोसेरस या भारतीय राइनो का संरक्षण करने के बारे में बात करते हैं। ऐसे में रोहित ने अपने आईपीएल के जूतों पर एक अलग डिजाइन करवाया और इस डिजाइन में उन लुप्तप्राय प्रजातियों को दर्शाया गया है,जिनके बचाने की बात हिटमैन अक्सर किया करते हैं। 
रोहित शर्मा ने अपने जूतों पर एक खास कला के माध्यम से भारतीय राइनो छपे हुए और शब्दों में लिखा हुआ है ‘SAVE THE RHINO’ यह निश्चित रूप से अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित करने में मदद करेगा और उनकी दृष्टि को विलुप्त होने से बचाने में मदद करेगा। इसके अलावा रोहित शर्मा ने खुद इस बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और सेव द राइनो के बारे में जानकारी दी है।

रोहित ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट से भी शेयर करते हुए लिखा कि एक दिन पहले जब मैं आरसीबी के खिलाफ मैच में खेलने उतरा था, तो मेरे लिए ये सिर्फ एक मुकाबला नहीं था। क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा है और इस दुनिया को रहने के लिए और बेहतर बनाने की तरफ हम सबको प्रयास करने चाहिए। मैं इसी तरह कोशिश कर रहा हूं। मेरे लिए ये स्पेशल था कि मैं उस खास मकसद को मैदान तक ले आऊं, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। इस कोशिश में हर कदम अहमियत रखता है।

अगर मैच की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 विकेट से एमआई को शिस्कत दी है। जहां रोहित इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे,तो क्रिस लिन की एक गलती की वजह से वह रन आउट हो गए और रोहित के आउट होते ही मुंबई की पारी कुछ खास नहीं रही। पूरी टीम 20 ओवर में 9विकेट पर 159 रन बनाकर सिमट गई।