1 और 2 अगस्त के दिन WWE SummerSlam 2026 शुरू होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट का सबसे चर्चित मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच होगा। दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है और फैंस लंबे समय से इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।
रोमन रेंस ने एक्सेप्ट की रॉलिंस की चुनौती

29 जून को टेलिकास्ट हुए Raw के एपिसोड में रोमन रेंस की मौजूदगी के दौरान सैथ रॉलिंस ने उन्हें SummerSlam में टाइटल मैच के लिए चुनौती दी थी। रेंस ने बिना देर किए इस चुनौती को एक्सेप्ट कर लिया, जिसके बाद WWE ने दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल तौर पर अनाउंस कर दिया।
Roman Reigns And Seth Rollins Net Worth: रोमन रेंस की कुल संपत्ति

रोमन रेंस आज WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। पिछले कुछ सालों से वह कंपनी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर्स में शामिल रहे हैं। Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 14 मिलियन डॉलर (करीब 1.2–1.3 अरब रुपये) है। उनकी कमाई का मेन सोर्स WWE के अलावा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स, मर्चेंडाइज बिक्री और टीवी शो भी हैं।
सैथ रॉलिंस की नेटवर्थ

वहीं अगर सैथ रॉलिंस की बात करें तो उन्होंने भी WWE में शानदार करियर बनाया है। द शील्ड ग्रुप में मेंबर के तौर पर रोमन रेंस के साथ शुरुआत करने वाले रॉलिंस आज कंपनी के सबसे पॉपुलर रेसलर्स में शुमार हैं। Celebrity Net Worth के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर (करीब 1 अरब रुपये) है। उनकी ज्यादातार कमाई WWE से हुई है, जबकि उन्होंने कुछ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
Raw में दिखा दोनों सुपरस्टार्स का आक्रामक अंदाज

13 जुलाई 2026 के Raw एपिसोड में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने SummerSlam मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे तंज कसे, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आखिर में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को Pedigree और Stomp लगाकर रिंग में धराशायी कर दिया और अपनी ताकत का अलग प्रदर्शन किया।
SummerSlam में कौन मारेगा बाजी?
ऐसे में SummerSlam 2026 के दौरान रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाला मुकाबला साल के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है। हाल के Raw इवेंट में रॉलिंस का पलड़ा भारी दिखाई दिया है, लेकिन चैंपियन होने के नाते रोमन रेंस के पास भी अपना खिताब बचाने का सुनहरा मौका होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मोस्ट अवेटेड मुकाबले में जीत किसके हिस्से आती है।
Read More: WWE सुपरस्टार Nathan Frazer ने इंग्लैंड की हार पर जताया दुख, कहा- “हमसे यादगार फाइनल छिन लिया गया”


Download Android App
Download iOS App




