मेड्रिड : पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबाल जगत को अलविदा कहने से पहले सात ‘बालोन डी ओर’ खिताब जीतना चाहते हैं। रियल मेड्रिड के 32 वर्षीय खिलाड़ी के नाम चार बालोन डी ओर खिताब हैं, जो उन्होंने अपने 15 साल के करियर में हासिल किए हैं। हाल ही में चौथे बच्चे के पिता बनने वाले रोनाल्डो केवल इससे संतुष्ट नहीं हैं और तीन ओर बालोन डी ओर पुरस्कार जीतना चाहते हैं।
‘गोल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो ने कहा कि वह सात बच्चों के पिता बनना चाहते हैं और इतने ही बालोन डी ओर खिताब उन्हें अपने नाम करने हैं। रोनाल्डो ने कहा,इसका साफ मतलब यह है कि मैं यहां रुकना नहीं चाहता। जब तक मैं खेल रहा हूं, जो मैं चाहता हूं वो जीतूंगा। अगले साल पांचवां बालोन डी ओर खिताब जीतने का मेरा लक्ष्य है। दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो ने यह भी कहा कि वह चैम्पियंस लीग में पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से दबाव में नहीं है और उनके क्लब का लक्ष्य लीग सूची में शीर्ष स्थान हासिल करना है।


Download Android App
Download iOS App



