रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फाफ डु प्लेसिस (44 गेंद, 55 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (33 गेंद, 54 रन) के अर्द्धशतकों के बाद वेन पार्नेल (10/3) आईपीएल में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल के एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से रौंद दिया। हारकर छठी जीत के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और राजस्थान को 10.3 ओवर में महज 59 रन पर समेट दिया। राजस्थान की 13 मैचों में यह सातवीं हार है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।
वही , आपको बता दे कि राजस्थान ने आईपीएल में यह तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया। पहली पारी की समाप्ति के बाद उम्मीद जरूर थी कि पिच थोड़ी धीमी होगी लेकिन यह भी कहा जा रहा था कि बेंगलुरू ने जो स्कोर बनाया है वह काफी नहीं होगा लेकिन बेंगलुरू के गेंदबाजों ने जिस तरह की शानदार गेंदबाजी की वह काबिले तारीफ है. पहले मोहम्मद सिराज और वेन पार्नेल ने शुरुआती झटके दिए और फिर बाकी काम स्पिनरों ने किया। 112 रन की इस जीत से बेंगलुरू को दो अंक जरूर मिलेंगे लेकिन इसके साथ ही उसके नेट रन रेट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
राजस्थान की बल्लेबाजी ऐसी थी कि उसके दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। शिमरोन हेटमायर ने चार छक्कों की मदद से 35 और जो रूट ने 10 रन बनाए। पार्नेल ने 10 रन देकर तीन विकेट लिए और सिराज ने 10 रन पर एक विकेट लिया जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 16 रन पर दो विकेट, कर्ण शर्मा ने 19 रन पर दो और ग्लेन मैक्सवेल ने तीन रन पर एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 19 गेंदों में एक चौके के सहारे 18 रन बनाकर आउट हो गए। बेंगलुरु का पहला विकेट 50 के स्कोर पर गिरा। कप्तान फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।
डुप्लेसी और मैक्सवेल ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। डुप्लेसी ने 44 गेंदों पर 55 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकि मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 54 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए।
बेंगलुरु ने फिर एक रन के अंतराल में तीन विकेट गंवाए। लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 16वें ओवर में तीन गेंदों के अंतराल में महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक को आउट कर दिया। लोमरोर ने एक रन बनाया जबकि कार्तिक का खाता नहीं खुला। मैक्सवल पांचवें बल्लेबाज के रूप में 137 के स्कोर पर आउट हुए।
अनुज रावत ने 11 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन बनाकर बेंगलुरु को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। माइकल ब्रेसवेल नौ रन पर नाबाद रहे।
बेंगलुरु ने एक धीमी शुरूआत की लेकिन मैक्सवेल और कप्तान फाफ ने मोर्चा संभाला और विकेट नहीं गिरने दिया, दोनों बल्लेबाजों के अर्धशतक से बेंगलुरु की स्थिति और मजबूत हुई हालांकि उतनी गति से रन नहीं आ पाए जितने की दरकार थी, अंत में अनुज रावत की विस्फोटक पारी के चलते आरसीबी 170 के पार पहुंच गई।
रावत ने पारी की आखिरी तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका उड़ाया।
आरसीबी का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला
आईपीएल मैच में रविवार को आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
वही , आरसीबी ने दो बदलाव करते हुए जोश हेजलवुड की जगह वेन पार्नेल जबकि वानिंदु हसरंगा की जगह माइकल ब्रेसवेल को मौका दिया है।
साथ ही राजस्थान रॉयल्स में भी एक बदलाव देखने को मिला ट्रेंट बोल्ट की जगह एडम जंपा को एकादश में शामिल किया है।


Download Android App
Download iOS App



