मास्को : मेजबान रूस ने विश्व कप 2018 में अपना स्वप्निल अभियान जारी रखते हुए यहां 2010 के चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर 48 साल बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रूस की इस जीत के नायक निश्चित तौर पर उसके गोलकीपर इगोर अकीनफीव रहे जिन्होंने मैच के दौरान कई शानदार बचाव किये और फिर पेनल्टी शूट आउट में भी दो बचाव करके लुजनिकी स्टेडियम में जश्न में डुबो दिया। नियमित और अतिरिक्त समय तक मैच 1-1 से बराबरी पर था।
स्पेन ने नियमित और अतिरिक्त समय में गेंद को 79 प्रतिशत समय तक अपने कब्जे में रखा लेकिन वह रूसी रक्षापंक्ति विशेषकर गोलकीपर अकीनफीव को भेदने में नाकाम रहे। उसने 11वें मिनट में सर्गेई इग्नाशेविच के आत्मघाती गोल से बढ़त बनायी। रूस को 41वें मिनट में पेनल्टी मिली जिस पर आर्टम दजयुबा ने बराबरी का गोल किया। आखिर में विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।


Download Android App
Download iOS App



