कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ ”न अभी और न ही भविष्य में” किसी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया। इसी के साथ कांग्रेस ने मीडिया के एक धड़े में आई इन दोनों पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन की खबरों का खंडन किया।
इन खबरों के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा के समर्थन वापस लेने से सत्ता से बाहर हुई पीडीपी के साथ किसी तरह के गठबंधन का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।
आजाद ने कहा, ”पीडीपी के साथ न अभी और न भविष्य में किसी गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।” उन्होंने पीडीपी के किसी नेता से मिलने से भी इनकार किया। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के शुक्रवार को यहां आने के बाद से कश्मीर घाटी के राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार गर्म है।


Download Android App
Download iOS App



