इंडिया के गृह मंत्रालय में पूर्व अंडर सेक्रेटरी रह चुके RVS Mani ने 13 जुलाई, 2026 को स्मिता प्रकाश के साथ एक ANI पॉडकास्ट के दौरान कुछ सनसनीखेज खुलास किए। उन्होनें पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम के जाने-माने पूर्व खिलाड़ियों के ऊपर ऐसे आरोप लगाए, जिन्हें जानकर शायद आपके भी होश उड़ जाए। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम में कुछ ऐसे जाने-माने पूर्व खिलाड़ी थे, जो कि नार्को-टेररिज्म और इंटरनेशनल ड्रग तस्करी में बुरी तरह शामिल थे।
पाकिस्तानी प्लेयर्स पर लगाए आरोप
Incredible revelation by RVS Mani.
He says the entire Pakistan Cricket Team was involved in drug trafficking. He says Shoaib Akhtar, Shahid Afridi, Mohammad Asif were involved in this.
He says Bob Woolmer was murdered because he resisted this drug trafficking. pic.twitter.com/RKVzL6Elva
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) July 13, 2026
RVS Mani ने जिनपर मुख्य आरोप लगाए, उनमें शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ जैसे बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि वो दुनिया भर में गैर-कानूनी सामान पहुंचाने के लिए “कूरियर” का काम करते थे। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच बॉब वूल्मर की मौत भी नेचुरल नहीं थी।
बॉब वूलमर की हत्या पर किया खुलासा

इसके अलावा, मणि ने ये भी दावा किया कि जमैका में 2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान वूल्मर की हत्या कर दी गई थी क्योंकि वो टीम के ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करना चाहते थे। मणि का कहना है कि तस्करी के ये काम सिर्फ़ पर्सनल पैसे के लिए नहीं था। उन्होंने दावा किया कि इससे होने वाली कमाई सीधे पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और भारत-विरोधी आतंकी गतिविधियों को फ़ंड करने में इस्तेमाल की जाती थी।
ये बयान भारत में पॉलिटीकल और नेशनल सुरक्षा से जुड़े एक एक्सेसिव डिसकशन के दौरान सामने आया। इसी चर्चा के दौरान, मणि ने दावा किया कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों से निपटने के मामले में तत्कालीन UPA सरकार का रवैया पॉलिटीकल एलिमेंट और पाकिस्तान की ISI के बीच एक “फिक्स्ड मैच” जैसा था, जिसका मकसद एक खास नैरेटिव को बढ़ावा देना था। उनके ये बयान सोशल मीडिया पर अब देखते ही देखते वायरल हो गए हैं और इनकी वजह से हर तरफ से तीखी बहस देखने को मिल रही है।
इंटेलिजेंस से जुड़े दस्तावेज़ को ध्यान में रख कर दिया बयान

हालांकि मणि ने ये भी बताया कि ये दावे RVS Mani की पर्सनल समझ और उन आरोपों पर बेस्ड हैं, जो कि उन्होंने इंटेलिजेंस से जुड़े दस्तावेज़ तैयार करते समय बनाए थे। ये किसी इंटरनेशनल अदालत या इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के ऑफिशियल निष्कर्ष को नहीं दिखाता।
अगर RVS Mani के आरोपों पर ध्यान दें तो उन्होंने जिनपर आरोप लगाए हैं, उनमें से मोहम्मद आसिफ़ ने 2010 के स्पॉट-फ़िक्सिंग स्कैंडल के लिए जेल की सज़ा काटी थी और 2008 में दुबई एयरपोर्ट पर नशीला पदार्थ रखने के आरोप में उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन शोएब अख्तर या शाहिद अफरीदी पर कभी भी सरकारी मदद से चलने वाला ड्रग तस्करी का नेटवर्क चलाने का कोई कानूनी आरोप नहीं लगा है और न ही वो इसके दोषी पाए गए। वहीं मणि ने जिस बॉब वूलमर की बात करी, उसपर भी जमैका पुलिस ने 2007 में पूरी जांच की थी। हालांकि बाद में एक ऑफिशियल जूरी के फैसले में मौत की वजह का पता नहीं चल पाया और इस तरह हत्या का कोई आपराधिक आरोप लगाए बिना ही यह मामला बंद कर दिया गया।
















