ODI सीरीज के बाद कोच की होने वाली है छुट्टी!, टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका

Summary :

इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब शुरू हो चुकी है। इससे पहले पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंडियन टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनडे सीरीज खत्म होने के बाद हैल्पिंग कोच रयान टेन डोशेट अपने पद से अलग हो सकते हैं। तीसरा वनडे हो सकता है आखिरी मुकाबला एक क्रिकेट रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जुलाई को खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच टीम इंडिया के साथ रयान टेन डोशेट का आखिरी…

इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अब शुरू हो चुकी है। इससे पहले पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंडियन टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनडे सीरीज खत्म होने के बाद हैल्पिंग कोच रयान टेन डोशेट अपने पद से अलग हो सकते हैं।

तीसरा वनडे हो सकता है आखिरी मुकाबला

Ryan Ten Doeschate
Ryan Ten Doeschate (Source: Google)

एक क्रिकेट रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जुलाई को खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच टीम इंडिया के साथ रयान टेन डोशेट का आखिरी असाइनमेंट हो सकता है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है और उन्हें जिम्मेदारियों से अलग करने की रिक्वेस्ट भी करी है। हालांकि अभी तक इस बेर में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके टीम छोड़ने की पॉसीबिलिटी काफी मजबूत मानी जा रही है।

आपसी सहमति से हो सकता है फैसला

Ryan Ten Doeschate Retirement
Ryan Ten Doeschate Retirement (Source: Google)

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर रयान टेन डोशेट टीम इंडिया से अलग होते हैं, तो यह फैसला पूरी तरह आपसी सहमति और बात विचार कर के लिया जाएगा। किसी तरह के विवाद या मतभेद की बात सामने नहीं आई है। रयान ने करीब दो साल पहले भारतीय टीम के हैल्पिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि अब उनका शुरुआती टेन्योर पूरा हो चुका है।

पर्सनल कारणों से लेना चाहते हैं यह फैसला

Why Ryan Ten Doeschate Takes Retirement
Why Ryan Ten Doeschate Takes Retirement (Source: Google)

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया से अलग होने के पीछे मुख्य वजह उनके पारिवारिक और पर्सनल कारण हैं। रयान टेन डोशेट के तीन छोटे बेटे हैं, जिनकी देखभाल के लिए वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी नौकरी करती हैं, ऐसे में वह लंदन में अपने परिवार के साथ रहकर जिम्मेदारियां निभाना चाहते हैं। इंडियन टीम के साथ लगातार ट्रेवल और व्यस्त कार्यक्रम की वजह से परिवार को भरपूर समय देना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।

कम ट्रेवल वाले रोल की तलाश में रयान

Ryan Ten Doeschate Travel Problem
Ryan Ten Doeschate Travel Problem (Source: Google)

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रयान टेन डोशेट आने वाले समय में ऐसी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं, जिसमें लगातार ट्रेवल कम करना पड़े। इससे उन्हें अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा और पर्सनल लाइफ के अलावा घरेलू जिम्मेदारियों के बीच वो बेहतर बैलेंस बना सकेंगे। हालांकि, जब तक BCCI या रयान टेन डोशेट की ओर से ऑफिशियल पुष्टि नहीं की जाती, तब तक इस खबर को रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाएगा। फिलहाल सभी की निगाहें वनडे सीरीज के खत्म होने और उसके बाद होने वाले संभावित फैसले पर टिकी हुई हैं।

Read More: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से लेकर ISI तक ये लोग करते थे ड्रग्स तस्करी!, R.V.S. मणि के दावों ने बढ़ाई हलचल

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।