‘टीम इंडिया को गौतम गंभीर की कोई जरूरत नहीं है’, जानें किसने दिया इंडियन कोच के खिलाफ ये विवादित बयान?

Summary :

S Sreesanth On Coach Of India: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के वर्किंग स्टाइल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतीय टीम को एक कोच से ज्यादा ऐसे मेंटर की जरूरत है जो खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से समझ सके। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रीसंत ने भारतीय टेस्ट टीम के प्रदर्शन और कोचिंग सिस्टम पर खुलकर अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट…

S Sreesanth On Coach Of India: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के वर्किंग स्टाइल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतीय टीम को एक कोच से ज्यादा ऐसे मेंटर की जरूरत है जो खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से समझ सके।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रीसंत ने भारतीय टेस्ट टीम के प्रदर्शन और कोचिंग सिस्टम पर खुलकर अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट के अंदर भारत के प्रदर्शन में गिरावट क्यों देखने को मिली है, तो उन्होंने सीधे तौर पर कोचिंग अप्रोच को जिम्मेदार ठहराया।

S. Sreesanth On Friendship With Players: “खिलाड़ियों के भाई बनना जरूरी”

S Sreesanth On Coach Of India
S Sreesanth On Coach Of India (Source: Google)

श्रीसंत का मानना है कि सिर्फ प्लानिंग बनाना ही कोच का काम नहीं होता, बल्कि खिलाड़ियों के साथ मजबूत रिश्ता बनाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को ऐसे इंसान की जरूरत है जो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करे और उन्हें मानसिक तौर से मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि, “भारत को सिर्फ कोच नहीं, बल्कि एक मेंटर चाहिए। खिलाड़ियों के साथ भाई जैसा रिश्ता होना चाहिए। केवल जीत पर खुश होना और हार पर नाराज होना काफी नहीं है।”

S Sreesanth On Gautam Gambhir: गंभीर की कार्यशैली पर उठाए सवाल

S Sreesanth On Coach Of India
S Sreesanth On Coach Of India (Source: Google)

पूर्व तेज गेंदबाज ने आरोप लगाया कि गौतम गंभीर खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालते हैं। उनके अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और समर्थन की जरूरत होती है, न कि अतिरिक्त दबाव की। श्रीसंत ने कहा कि हाल के सालों में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि टीम को किस तरह की लीडरशिप और मार्गदर्शन की जरूरत है।

S Sreesanth On Ms Dhoni: धोनी का दिया उदाहरण

S Sreesanth On Coach Of India
S Sreesanth On Coach Of India (Source: Google)

अपनी बात को साफ करते हुए श्रीसंत ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक्ज़ाम्पल भी दिया। उन्होंने कहा कि धोनी की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वह खिलाड़ियों पर बेफालतू का दबाव नहीं बनाते थे और उन्हें खुलकर खेलने की आजादी देते थे। श्रीसंत के मुताबिक, “टीम इंडिया को धोनी जैसा मेंटर चाहिए, जो खिलाड़ियों को भरोसा दे और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाए। भारतीय टीम की सफलता हमेशा खिलाड़ियों की सकारात्मक मानसिकता और आत्मविश्वास पर आधारित रही है।”

S Sreesanth On World Cup Winning: वर्ल्ड कप जीत का पूरा श्रेय कोच को देना गलत

S Sreesanth On Coach Of India
S Sreesanth On Coach Of India (Source: Google)

श्रीसंत ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी जीत का पूरा श्रेय सिर्फ कोच को देना सही नहीं है, क्योंकि मैदान पर मैच खिलाड़ी जीतते हैं। उन्होंने कहा कि अगर संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और बाकी खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण मौकों पर शानदार प्रदर्शन नहीं किया होता, तो रिजल्ट अलग भी हो सकता था। उनके अनुसार, मैच के दौरान अहम फैसले मैदान पर मौजूद खिलाड़ी लेते हैं और वही जीत-हार में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं।

S Sreesanth On Coach Of India: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

S Sreesanth On Coach Of India
S Sreesanth On Coach Of India (Source: Google)

श्रीसंत के इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ क्रिकेट फैंस उनकी बातों से सहमत दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई लोग गौतम गंभीर के समर्थन में भी उतर आए हैं। हालांकि, श्रीसंत ने यह भी माना कि कुछ कोच, जैसे आशीष नेहरा, खिलाड़ियों के साथ करीबी तालमेल बनाकर काम करते हैं और टीम के माहौल को पॉजिटीव बनाए रखते हैं। अब सवाल यह है कि क्या इंडियन टीम को वास्तव में एक मेंटर की जरूरत है या फिर गौतम गंभीर की लीडरशिप में मौजूदा कोचिंग सेटअप टीम को सही दिशा में आगे बढ़ा रहा है? यह बहस फिलहाल क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।