इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन हटा दिया है। सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर एसोसिएशन ने उन पर यह कार्रवाई की थी। KCA का आरोप था कि उनके कमेंट से इंस्टीट्यूशन की इमेज को नुकसान पहुंचा था।
S. Sreesanth’s Three-Year Ban Lifted by KCA: बिना शर्त माफी के बाद बदला फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीसंत ने पहले तिरुवनंतपुरम की मुंसिफ कोर्ट में इस बैन को चुनौती दी थी, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई। इसके बाद उन्होंने केरल क्रिकेट एसोसिएशन से बिना किसी शर्त के माफी मांगते हुए अपने कमेंट पर रिग्रेट किया था। 1 जुलाई 2026 को आयोजित KCA की विशेष आम सभा (स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग) में उनकी माफी पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बैन हटाने का फैसला लिया। हालांकि एसोसिएशन ने उन्हें भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न दोहराने की चेतावनी भी दी है।
क्या फिर से क्रिकेट खेलेंगे श्रीसंत?

हालांकि बैन हटने के बाद भी श्रीसंत की प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की संभावना नहीं है, क्योंकि वह पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। यह बैन उनके खेलने पर नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रशासन से जुड़े मामलों पर लागू था। बैन हटने के बाद अब वह केरल क्रिकेट लीग के तीसरे सीजन में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।
ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

एस श्रीसंत ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में देश को रिप्रेजेंट किया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 50 पारियों में 87 विकेट हासिल किए है, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 8/99 रहा। वनडे में उन्होंने 52 पारियों में 75 विकेट लिए और उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 6/55 रहा। वहीं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 9 पारियों में 7 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/12 रहा।
श्रीसंत ने साल 2005 से 2011 के बीच भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला और इस दौरान उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए।


Download Android App
Download iOS App




