बैट बनाने वाले ‘अशरफ चाचा’ जूझ रहे हैं आर्थिक तंगी से, सचिन तेंदुलकर आए मदद के लिए सामने

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जब खेलते थे तब अशरफ चौधरी उनके बल्लों की मरम्मत करते थे। लेकिन वही अशरफ चौधरी अब मुंबई के एक हॉस्पिटल में बीमार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जब खेलते थे तब अशरफ चौधरी उनके बल्लों की मरम्मत करते थे। लेकिन वही अशरफ चौधरी अब मुंबई के एक हॉस्पिटल में बीमार होने के कारण इन दिनों एडमिट हैं। दरअसल अशरफ चाचा बीमारी और आर्थिक तंगी से इन दिनों जूझ रहे हैं और उनकी मदद के लिए आगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सामने आए हैं। 
मुंबई के रहने वाले अशरफ चौधरी जिन्हें क्रिकेट जगत में अशरफ चाचा के नाम से जाना जाता है। लेकिन डायबिटीज और निमोनिया की बीमारी से पिछले  2 हफ़्तों से मुंबई के ‘सावला अस्पताल’ में एडमिट हैं। बल्लों की मरम्मत के साथ  बैट बनाने का भी काम अशरफ चाचा करते हैं। लेकिन  उनका व्यवसाय लगभग ‘कोविड -19’ की वजस से खत्म हो गया है। 

अशरफ चाचा वानखेड़े स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच हो या फिर आईपीएल के दौरान रहते हैं। अशरफ चाचा ने सचिन तेंदुलकर के अलावा विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी के बल्ले बनाते हैं। 
एम.अशरफ ब्रो के नाम से दक्षिण मुंबई में बल्लों की एक दुकान अशरफ चाचा की है। कई बार क्षतिग्रस्त बल्ले को मुफ़्त में भी वह सही करते हैं क्योंकि उनको क्रिकेट और क्रिकेटरों के प्रति लगाव है। 
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बीते मंगलवार को अशरफ चाचा के दोस्त प्रशांत जेठमलानी ने कहा, सचिन तेंदुलकर अशरफ की मदद के लिए आगे आए हैं। इस दौरान उन्होंने अशरफ से भी बात की। 

Desk Team