सचिन तेंदुलकर ने की इस युवा तेज गेंदबाज़ की तारीफ, बताया कमाल का गेंदबाज़

Summary :

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से वैसे तो सन्यास ले चुके हैं लेकिन उनकी नज़रे आज भी भारतीय क्रिकेट में बनी रहती हैं

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से वैसे तो सन्यास ले चुके हैं लेकिन उनकी नज़रे आज भी भारतीय क्रिकेट में बनी रहती हैं और वो अक्सर नए युवा भारतीय खिलाडियों की परख कर लेते हैं जो आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए मैच विनर बनते हैं। 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पृथ्वी शॉ से लेकर सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन तक की खूब तारीफ कर चुके हैं और उन क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित भी किया है। अब सचिन ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने  27 साल के इस तेज गेदबाज की ऊर्जा और बॉडी लैंग्वेज की खूब सराहना की। सचिन से तारीफ पाने के बाद सिराज भी काफी खुश हुए और उन्होंने सचिन को इसके लिए शुक्रिया कहा साथ ही उन्होंने अपने देश के लिए लगातार अपना बेस्ट देने की भी बात कही। 

सचिन ने सिराज की तारीफ में कहा, ‘सिराज प्रॉपर फास्ट बॉलर हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज काफी शानदार है। वह हमेशा पॉजिटिव बने रहते हैं। यही चीजें एक गेंदबाज में मुझे अच्छी लगती हैं। इतना ही नहीं सिराज एक तेजी से सीखने वाले खिलाड़ी भी हैं। जब वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले थे और उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टेस्ट मे डेब्यू किया था तो उन्हें देखकर यह लगा ही नहीं था कि वह पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे हैं। लेकिन उन्होंने पहले मैच से ही परिपक्वता दिखाई। उन्होंने बहुत खूबसूरती से अपना स्पैल डाला और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।’


Desk Team