ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलेंगी सानिया मिर्जा

Summary :

NULL

कोलकाता: भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा दायें घुटने में चोट के कारण अगले माह होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलेंगी और वह अपने घुटने की सर्जरी करवा सकती हैं। सानिया मिर्जा जिस समस्या से जूझ रहीं है उसका नाम जंपर्स नी (घुटना) है जिसमें घुटने में सूजन या दूसरे कारणों से दर्द महसूस होता है।

सनिया ने 2016 में मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर महिला युगल में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम किया था। सानिया ने कहा कि उन्हें घुटने की सर्जरी करवानी पड़ सकती है और वह रोजर फेडरर की तरह वापसी करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, यह गंभीर है। शायद सर्जरी करवानी पड़े। मैं कुछ माह के लिये खेल से दूर रहूंगी।

सानिया ने कहा कि चोट के कारण चलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है लेकिन खेलते समय दर्द होता है। उन्होंने कहा कि मुझे चलने में कोई परेशानी नहीं हो रही लेकिन खेलते समय जब मुझे मुड़ना होता है तो काफी परेशानी होती है। मैं सीधी दौड़ सकती हूं लेकिन मुड़ने में दिक्कत हो रही है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करें।

Desk Team