संजू सैमसन ने टॉस जीतकर कर दी ऐसी हरकत, सामने खड़े मैच रेफरी और राहुल भी रह गए हक्के-बक्के

Summary :

आईपीएल के 14वें सीजन का चौथा मैच सोमवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।

आईपीएल के 14वें सीजन का चौथा मैच सोमवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। वहीं मैच शुरू होने से पहले टॉस के दौरान एक बेहद मजेदार वाकया देखने को मिला है। जी हां दरअसल आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने के लिए मैदान पर उतरे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जितने के बाद सिक्का अपनी पॉकेट डाल लिया,जिसके बाद वहां खड़े रेफरी और पंजाब टीम के कप्तान राहुल काफी ज्यादा हैरान रहे गए। 
संजू ने तुंरत सिक्का पजामे में डाला…

सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के  बीच जैसे ही टॉस हुआ। इस दौरान कप्तान संजू सैमसन ने टॉस के लिए सिक्का उछाला बाद में सिक्का उठाकर जेब में डाल लिया और ड्रेसिंग रूम की ओर चलते बने। 

वहीं अब खिलाड़ी का यह वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। यही नहीं फैंन यह बात भी जानने को काफी ज्यादा बेताब है कि आखिर संजू सैमसन ने ऐसा किस लिए किया। इनके अलावा टॉस के वक्त मौजूद मैच रेफरी और केएल राहुल तो हैरान थे ही। 
वहीं मैच की बात करें तो अपने पहले मैच में कप्तानी कर रहे संजू सैमरन ने तूफानी पारी खेलते हुए 63 गेंदों पर 119 रनों का शानदार स्कोर बनाया। लेकिन अफसोस संजू की धुआंधार पारी खेलने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। 
पंजाब ने कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) के आतिशी प्रहारों के दम पर वानखेड़ स्टेडियम में 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन का बड़ स्कोर बनाया। राजस्थान ने सैमसन की शतकीय पारी के दम पर इस बड़ लक्ष्य का पीछा किया लेकिन सैमसन आखिरी गेंद पर छक्का उड़ने की कोशिश में दीपक हुड्डा के हाथों बॉउंड्री पर लपके गए और राजस्थान हार गयी ।
 
222 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 217 रन बना लिए थे और आखिरी गेंद पर सैमरन को टीम को जिताने के लिए पांच रन की जरूरत थी,लेकिन उस वक्त संजू  क्लीन बोल्ड हो गए,जिस वजह से राजस्थान रॉयल्स के हाथों से यह मैच फिसल गया।