सतबीर सिंह और टी मनोरमा देवी ने आज यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में क्रमश: एलीट पुरुष और एलीट महिला वर्ग के खिताब जीते। एलीट पुरुष वर्ग में आरएसपीबी के अरविंद पंवार दूसरे जबकि एसएससीबी के कृष्णा नाइकोडी तीसरे स्थान पर रहे। एलीट महिला वर्ग में मणिपुर की सोनाली चानू ने दूसरा जबकि केरल की अमृता रघुनाथन ने तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 2017 सत्र की मेजबानी सक्षम पेडल दिल्ली ने की जिसमें 4500 से अधिक साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथोन में चार वर्ग में रेस का आयोजन किया गया।
एलीट (पुरुष 45 किमी महिला 27 किमी), एमेच्योर (27 किमी), ओपन और ग्रीन राइड। ओपन वर्ग नौ किमी जबकि ग्रीन राइड पांच किमी थी जिसमें आम लोगों को साइकिलिंग का लुत्फ उठाने का मौका दिया गया। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पांच किमी की ग्रीन राइड में हिस्सा लिया। अभिनेता फरहान अख्तर ने भी इसमें हिस्सा लिया।


Download Android App
Download iOS App



