आगामी 13 जुलाई से भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है और इसके बाद इतने ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेली जाएगी। भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची थी जिसके बाद खिलाड़ियों को होटल के अपने कमरों में तीन दिन तक आइसोलेशन में रहना पड़ा था।। वहीं, टीम इंडिया के श्रीलंका पहुंचने के बाद सभी खिलाडियों ने अपना अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के बाद टीम इंडिया ने शुक्रवार को कोलंबो में ट्रेनिंग सेशन शुरू कर दिया।

इस दौरे पर जहां धवन टीम के कप्तान हैं तो वहीं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बनाया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स इन दिनों इंग्लैंड में हैं, जहां भारत को 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

भारत ने टेस्ट टीम के ब्रिटेन में होने के कारण इस दौरे के लिए दूसरे दर्जे की टीम का चयन किया गया है। भारत की अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप से पहले यह आखिरी श्रृंखला होगी। टीम में चेतन सकारिया, के गौतम, नितीश राणा, देवदत्त पडिक्कल, वरुण चक्रवर्ती और रुतुराज गायकवाड़ के रूप में छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।

पृथ्वी सॉव, इशान किशन, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के लिये यह श्रृंखला महत्वपूर्ण है क्योंकि वह इसमें अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप टीम में स्थान पक्का करने की कोशिश करेंगे। भारत इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।

भारतीय टीम इस प्रकार:- शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी सॉव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर , के गौतम, कुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।
नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह


Download Android App
Download iOS App



