शिखर धवन को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किये जाने के बाद बल्लेबाज ने किया इन लोगों का आभार व्यक्त

Summary :

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धन को शनिवार को अजुर्न पुरस्कार से सम्मानित किया। धवन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस प्रोग्राम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अवॉर्ड नवाजा है।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धन को शनिवार को अजुर्न पुरस्कार से सम्मानित किया। धवन को राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस प्रोग्राम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अवॉर्ड नवाजा है। अब शिखर ने अवार्ड मिलने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस दौरान उन्होंने कहा, इस पुरस्कार को पाकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसी के सात धवन ने खेल रत्न पाने वाले सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। बता दें, धवन को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था।
शिखर धवन ने अपने आधिकारिक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके लिखा,अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं उन सब लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं जो इस सफर में मेरे साथ खड़े रहे। मेरे कोच, डॉक्टर, सहयोगी स्टाफ, बीसीसीआई, टीम के साथी, सभी फैंस, मेरे दोस्त और मेरा परिवार।

धवन आगे लिखते हैं आप सभी के प्यार और साथ के बिना ये संभव नहीं हो पाता। ये एक बहुत ही अविश्वसनीय एहसास होता है जब आपका कड़ी मेहनत को स्वीकार किया जाता है और मैं सभी लोगों के लिए अपना बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, धवन समेत 35 भारतीय एथलीटों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अजुर्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  इनमें से ज्यादा एथलीट टोक्यो ओलंपिक और पैराओलंपिक में मेडल अपने नाम करने वालों का था,जिन खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनमें हॉकी महिला खिलाड़ी  वंदना कटारिया, मोनिका, कबड्डी खिलाड़ी संदी नारवाल, शूटर अभिषेक वर्मा और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज प्रमुख हैं।
इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया। 

Desk Team