नई दिल्ली : एमसी मैरी कॉम(49 किग्रा) और शिव थापा (60 किग्रा) उन प्रमुख भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जिन्होंने यहां एक लाख डालर इनामी इंडिया ओपन मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में प्रवेश करके अपने लिये पदक पक्के किये। पांच बार की विश्व और एशियाई चैंपियन 12वीं वरीयता प्राप्त मैरी कॉम को हमवतन के बीना देवी को हराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। मणिपुर की 35 वर्षीय खिलाड़ी ने एकतरफा मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज की।
महिलाओं के वर्ग में सरिता देवी भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। उन्होंने थाईलैंड की पीमविलाई लाओपीम को 4-1 से पराजित किया। शाम के सत्र में राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (69 किग्रा) ने हमवतन पवन कुमार को आसानी से 5-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा का मुकाबला उज्बेकिस्तान के शेरबेक राखमातुलीव से था। शिव ने आखिरी तीन मिनट में अपने तेवर दिखाये और जजों के विभाजित फैसले में जीत दर्ज की। असम के इस मुक्केबाज का सामना अब हमवतन मनीष कौशिक से होगा जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में फिलीपीन्स के चार्ली सुआरेज को हराया।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



