पाकिस्तान की हार पर आगबबूला हुए शोएब अख्तर, बोले- पीसीबी चैयरमैन होता तो बाबर को कप्तानी से हटा देता

Summary :

बीती 18 जुलाई को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया है।

बीती 18 जुलाई को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया है। ऐसे में सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 45 रनों से हराया। इस दौरान खास बात मेजबान टीम ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन जुटाए, वहीं जवाब में पाकिस्तान की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी। इस बीच बाबर आजम के नेतृत्व वाली पकिस्तान टीम की हार पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कप्तान और टीम मैनजेमेंट के इस फैसले की आलोचना हो रही है।
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पाक कप्तान को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘टॉस जीतकर पाकिस्तान ने फैसला कर लिया है फील्डिंग का। मुझे समझ नहीं आ रहा कि पाकिस्तान यह इंग्लैंड का सबसे गर्म दिन है। जब यॉर्कशायर में जब इतनी धूप पड़ रही है और इतना सपाट विकेट हो  तो आप 232 रन करके आए हैं उसके बाद भी आप बॉलिंग चुन रहे हैं। 

आगे उन्होंने कहा,इस बात को जानते हुए कि बटलर आज खेल रहे हैं और वह ओपनिंग करेंगे यह मेरी समझ से परे है कि पाकिस्तान ने क्यों टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं गलत हूं, लेकिन इंग्लैंड 200 प्लस स्कोर बनाएगा। पाकिस्तान के पास सीरीज जीतने का बढ़िया मौका था इस फ्लैट विकेट पर। अगर मैं पीसीबी चैयरमैन होता तो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के खराब फैसले के लिए टीम मैनेजमेंट और कप्तान को बर्खास्त कर देता।
वैसे इस मैच में शोएब अख्तर की भविष्यवाणी एकदम सटीक साबित हुई। इंग्लिश टीम ने बड़ी आसानी से  इस मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रहा।  इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 200 रन बनाए। जोस बटलर ने 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मोईन अली ने 16 गेंदों में टीम के लिए 36 रन जोड़े। वहीं पहले टी20 मैच में शतक जड़ने वाले लियाम लिविंगस्टोन ने भी इस बार भी अच्छा योगदान दिया। उन्होंने 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। 

Desk Team