Shree Charani T20 Bowling Ranking: इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर श्री चरणी ने एक बड़ी अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। शानदार प्रदर्शन के दम पर वह आईसीसी महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। महिला टी-20 विश्व कप में उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का असर सीधे रैंकिंग में देखने को मिला है।

महज 21 साल की श्री चरणी ने टूर्नामेंट के तीन मुकाबलों में 10 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया है। वह फिलहाल विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने इंग्लैंड की गेंदबाज लिन्से स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल किया है। स्मिथ अब दो पोजिशन नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।
Shree Charni Achievement: कम समय में बड़ी अचीवमेंट

श्री चरणी के लिए यह अचीवमेंट और भी खास है क्योंकि उन्होंने लगभग एक साल पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। पिछले 13 से 14 महीनों के दौरान उन्होंने भारतीय टीम के लिए लगातार इम्प्रेसिव प्रदर्शन किया है और खुद को टीम की सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल कर लिया है।
Shree Charni Ranking: रैंकिंग में बड़ा अंतर

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में श्री चरणी के 753 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड की चार्ली डीन 733 प्वाइंट्स के साथ उनसे काफी पीछे हैं। यह अंतर दर्शाता है कि हाल के महीनों में चरणी का प्रदर्शन कितना प्रभावशाली रहा है।
Shree Charani T20 Bowling Ranking: दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान

भारतीय टीम की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा भी टी20 गेंदबाजों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन उन्हें रैंकिंग में तीन पोजिशन का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके चलते वह अब आठवें नंबर पर पहुंच गई हैं। श्री चरणी की यह अचीवमेंट इंडियन वुमेन क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और यह एक सिंग्नल भी है कि टीम को भविष्य के लिए एक नई स्टार स्पिनर मिल चुकी है।
Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने


Download Android App
Download iOS App




