श्रेयस अय्यर ने IPL 2021 की कप्तानी नहीं मिलने पर किया रियेक्ट, पंत के लिए कही ऐसी बात

Summary :

दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देने में सफल रही। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 में 9 मैचों में 7 जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देने में सफल रही। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 में 9 मैचों में 7 जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। आईपीएल के दूसरे चरण में वापस आये श्रेयस अय्यर ने 47* रनों की शानदार पारी खेली। दरअसल DC ने आईपीएल के 14 वें सीजन में श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया। 
श्रेयस इस सीजन का पहला फेज चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे। लेकिन आईपीएल के दूसरे भाग में अब सफल वापसी के बाद श्रेयश अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी गंवाने पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि इस दौरान अय्यर अपने साथी खिलाड़ी पंत की कप्तानी की तारीफ है।  
सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध शानदार जीत के बाद श्रेयस ने कहा , वो टीम मैनेजमेंट के फैसले का सम्मान करते हैं। ऋषभ पंत काफी बेहतर तरह से टीम का नेतृत्व कर रहे। इस सीजन की शुरुआत से ही ऋषभ पंत ने टीम की कमान संभाली हुई है। और मेरा मकसद टीम को खिताब दिलाना है।  
इस दौरान श्रेयस अय्यर ने पंत के कप्तान बने रहे की वजह भी बताई। पूर्व कप्तान ने कहा, पंत अच्छा काम रहा है और इसलिए टीम मैनेजमेंट की तरफ से पूरे सीजन के लिए ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गई है। कप्तानी के मामले में मैं पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट के इस फैसले का सम्मान करता हूं।
वहीं अय्यर ने अपने खेल को लेकर कहा, कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है और अब मैं बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस कर रहा हूं।  जब मैं कप्तान था तो मुझे दबाव में खेलना पसंद था।लेकिन हां, किसी भी चीज़ का दबाव होता है तब  आपके सामने अधिक चुनौतियां होती हैं और ऐसी परिस्थितियों में मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं। 
बताते चले, साल 2018 में गौतम गंभीर ने मीड सीजन में ही दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़दी थी। इसके बाद दिल्ली टीम का कप्तान अय्यर को नियुक्त किया था। अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी बेहतरीन हुआ।  2019 में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही, जबकि 2020 में एक कदम और आगे बढ़ते हुए टीम ने पहली बार फाइनल का सफर तय किया। 

Desk Team