बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती वनडे में चोटिल हो गए हैं,जिस वजह से वह अगले महीने 9 अप्रैल से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2021 और इंग्लैंड के साथ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस कारण वह अब इस सीरीज के लिए तैयार बायो बबल से बाहर निकल जाएंगे।

बीसीसीआई के प्रवक्ता ने कहा, अय्यर शेष दो वनडे मैचों में नहीं खेल सकेंगे। और अब वह इस सीरीज के लिए तैयार बायो बबल से बाहर निकल जाएंगे। अय्यर को बीते दिनों पुणे में इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी।

अय्यर ने किया ट्वीट…
क्रिकेट प्रेमियों ने अय्यर की चोट को लेकर दुख जाहिर किया है। ट्विटर पर अय्यर को लेकर संवेदना से जुड़े संदेश दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर अय्यर ने भी ट्वीट कर अपने फैंस का धन्यवाद दिया। अय्यर ने ट्वीटर पर लिखा, मैं आपके संदेशों को पढ़ रहा हूं और प्यार और समर्थन के सभी संदेशों से अभिभूत हो गया हूं। हर किसी का तहे दिल से धन्यवाद। आप जानते हैं कि वे क्या कहते हैं, जितना बड़ा झटका, उतनी ही मजबूत वापसी मैं करूंगा। रेड हार्ट जल्द ही वापसी करुंगा।
I’ve been reading your messages and have been overwhelmed by all the outpouring of love and support. Thank you from the bottom of my heart to everyone. You know what they say, the greater the setback, the stronger the comeback. I shall be back soon ❤️🙏 pic.twitter.com/RjZTBAnTMX
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) March 25, 2021
आईपीएल 2021 में अय्यर के नहीं खेलने को लेकर पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स ने कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे कप्तान श्रेयर अय्यर चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक होंगे। विश्वास है कि आप और मजबूत होकर लौटेंगे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को आपकी जरूरत है।
Absolutely devastated and gutted for our skipper @ShreyasIyer15 – stay strong captain – hope for a very quick recovery. Have full faith that you will come back even stronger from this. India needs you in the T20 World Cup. @DelhiCapitals @BCCI
— Parth Jindal (@ParthJindal11) March 25, 2021
हालांकि बीसीसीआई ने इसे लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन स्कैन में उनकी चोट को लेकर जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक उनकी सर्जरी हो सकती है।

बता दें अय्यर को पूरी तरह ठीक होने में कम से कम छह सप्ताह लगेंगे और ऐसे मे उनका आईपीएल में खेलना मुश्किल है। वह दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान हैं। अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे या रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स सैम बिलिंग्स के चोटिल होने से भी चिंतित होगी, जिनके पैर में मोच आ गई थी।


Download Android App
Download iOS App



