शियान : भारत के गुरप्रीत सिंह और सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के ग्रीको रोमन में अपने अपने वर्ग में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट में अब एक ही दिन बचा है। गुरप्रीत को 77 किलोवर्ग के फाइनल में कोरिया के हियोनवू किम ने 8-0 से हराया । गुरप्रीत ने कतर के बखित शरीफ बद्र को क्वार्टर फाइनल में 10-0 से हराया।
वहीं अंतिम चार में कजाखस्तान के तमेरलान शादुकायेव को 6-5 से हराया। वहीं 87 किलो वर्ग में सुनील कुमार कजाखस्तान के अजामत कुस्कुबायेव को हराकर फाइनल में पहुंच गए जिसमें उन्हें ईरान के हुसैन अहमद ने हराया। इससे पहले सुनील ने ताजिकिस्तान के तोखिरजोन ओखोनोव को 14-7 से मात दी थी। प्रेम भी 130 किलो में पदक के दावेदार थे।
जो क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान के मुमिनजोन अब्दुल्लायेव से हार गए लेकिन उनके फाइनल में पहुंचने से उसने कांस्य पदक प्लेआफ में जगह बनाई। उन्हें हालांकि कजाखस्तान के दामिर कुजेमबायेव ने मात दी। भारत का अभियान 55 और 63 किलो वर्ग में खत्म हो गया जब मनजीत और विक्रम कुराडे हारकर बाहर हो गए।


Download Android App
Download iOS App



