बर्मिघम : ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जापान की 2016 की विजेता ओकुहारा को हराकर दस लाख डालर ईनामी राशि की आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधू और ओकुहारा के बीच यह मुकाबला भी हमेशा की तरह रोमांचक रहा। इसमें तनाव, संयम और आक्रामकता सब कुछ देखने को मिला। सिंधू ने एक घंटे 24 मिनट तक चला मुकाबला 20-22, 21-18 , 21-18 से जीता। सिंधू ने दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी ओकुहारा पर पांचवीं जीत दर्ज की। नोकुहारा ने ही ग्लासगो में विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में सिंधू को हराया था।
सातवीं वरीयता प्राप्त ओकुहारा की हर चुनौती का सिंधू ने डटकर सामना किया । पहले गेम में ओकुहारा के रेफरल पर नाकाम रहने के बाद सिंधू ने 6 . 4 से बढत बना ली। बेसइलाइन पर फैसला लेने में सिंधू की गलती से स्कोर बराबर हो गया। सिंधू ने जल्दी ही 11-10 की बढत बना ली। दोनों का मुकाबला 19-19 से बराबरी पर चल रहा था। इसके बाद स्कोर 20-20 हुआ लेकिन ओकुहारा ने शानदार वापसी करके पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी यही रोमांच बरकरार रहा और कभी सिंधू तो कभी ओकुहारा हावी होती दिखी। एक समय स्कोर 18-18 से बराबर था लेकिन सिंधू ने सही समय पर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गेम जीता।
निर्णायक गेम में ओकुहारा ने 4-1 की शुरूआती बढत बना ली। सिंधू ने 6-6 से बराबरी की और एक समय स्कोर 8-8 हो गया। ब्रेक के बाद ओकुहारा ने 14-11 की बढत बना ली और सिंधू की दो सहज गलतियों पर ओकुहारा की बढत 16-12 की हो गई। इसके बाद सिंधू ने शानदार आक्रामक खेल दिखाते हुए उसे कोर्ट के सभी तरफ दौड़ाया और यह गेम तथा मैच जीत लिया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



