फुझोऊ : पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में अपने-अपने मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। सिंधू महिला एकल में स्थानीय खिलाड़ी ही बिंगजियाओ की चुनौती से पार नहीं पा सकीं तो वहीं श्रीकांत विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज चीनी ताइपै के चोउ तियेन चेन से सीधे गेमों में हार गये। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज बिंगजियाओ ने शुक्रवार को यहां तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को 17-21, 21-17, 15-21 से हराया।
8वीं वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी की सिंधू पर यह तीसरी जीत है। बिंगजियाओ ने इससे पहले सिंधू को जुलाई में इंडोनेशिया ओपन और अक्टूबर में फ्रांस ओपन में हराया था। इसके बाद पुरूष एकल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में श्रीकांत के पास चेन के खेला कोई जवाब नहीं था। चेन ने उन्हें 35 मिनट चलें मुकाबले में 21-14, 21-14 से शिकस्त दी। सिंधू पहले गेम में 8-3 की बढ़त बनाने के बाद उसे बरकरार नहीं रख सकी। बिंगजियाओ ने स्कोर को 9-9 किया जो बाद में 15-15 हो गया।
इसके बाद उन्होंने सिंधू को ज्यादा मौके नहीं दिये और 21-17 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में स्थिति पहले गेम के उलट रही जहां बिंगजियाओ ने शुरूआत में 4-2 की बढ़त कायम की लेकिन 2016 की चैम्पियन सिंधू ने वापसी करते हुए बढत पहले 6-5 और फिर 11-7 करने में कामयाब रही।


Download Android App
Download iOS App



